सेक्टर 47 जलवायु टावर आरडब्ल्यूए की बोर्ड मीटिंग में कार्यकारिणी का हुआ गठन, मनीष शुक्ला बने अध्यक्ष
नोएडा। सेक्टर 47 जलवायु टावर रेजिडेंट्स वेलफेयर असोसिएशन की बोर्ड मीटिंग के बाद कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमें मनीष शुक्ला अध्यक्ष, प्रवीण सेठ महासचिव चुने गए। वहीं, उपाध्यक्ष राजेश सूरी और कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी हरीश त्रिपाठी की दी गई।
सेक्टर 47 जलवायु टावर में पिछले रविवार 17 अप्रैल को आरडब्ल्यूए के बार्ड ऑफ मेंबर्स का चुनाव हुआ था। जिसमें चुनाव अधिकारी एवीएम जेएस पनेशर, एमके गुप्ता और अनिल नेगी की निगरानी में हुए चुनाव में मनीष शुक्ला पैनल जीतकर आया। जिसके बाद इन चारों बोर्ड मेंबर्स में से बैठक के बाद पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। जिसमें मनीष शुक्ला अध्यक्ष, प्रवीण सेठ महासचिव, हरीश त्रिपाठी कोषाध्यक्ष, राजेश सूरी उपाध्यक्ष, गौरव अत्री संयुक्त सचिव बनाए गए। वहीं, एके भट्टाचार्य व आसीम अफसर को एग्जिक्यूटिव मेंबर बनाया गया।
अध्यक्ष मनीष शुक्ला ने कहा कि टावरों की लिफ्टों का आधुनिकीकरण, ग्रिट रिपेयर का कार्य पूर्ण करना पहले चरण में आरडब्ल्यूए टीम की प्राथमिकता में होगा।
कोषाध्यक्ष हरीश त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पूर्व में एक डीजी सेट का पीएनजी करण, एक टावर पर सौर संयंत्र लगाया गया था। जिसे इस सत्र में और आगे बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही अधिकतम ग्रीन ऊर्जा के लिए टीम प्रयास करेगी। महासचिव प्रवीण सेठ ने कहा कि क्लब हाउस का नवीनीकरण किया जाएगा। उपाध्यक्ष राजेश सूरी ने कहा कि आरडब्ल्यूए की टीम ने कोरोना काल में किये अच्छे कार्यों को आगे बढ़ाते हुए इसे जारी रखेगा।


