भारत विकास परिषद स्वर्णिम नोएडा शाखा का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

भारत विकास परिषद स्वर्णिम नोएडा शाखा का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

नोएडा। सेक्टर 16 स्थित सूर्या समाचार सभागृह में भारत विकास परिषद स्वर्णिम नोएडा शाखा  द्वारा अधिष्ठापन समारोह में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। अधिष्ठापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह संधु, राष्ट्रीय वित्त मंत्री महेश बाबू गुप्ता उपस्थित रहे।

शाखा सचिव प्रमोद शर्मा ने बताया की प्रोग्राम में वर्ष 2024-25, के लिए प्रांतीय महासचिव कबित बंसल द्वारा न्यू मैम्बर्स एवं कार्यकारिणी  मैम्बर्स को शपथ दिलायी गई।

शाखा अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने आगामी वर्ष में होने वाले प्रोग्रामों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

शाखा सचिव प्रमोद शर्मा ने गतवर्ष किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। 

कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश बंसल ने गतवर्ष की वित्तीय रिपोर्ट प्रस्तुत की।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष तरुण शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष एन के शर्मा, प्रांतीय वित्त सचिव राजीव अजमानी एवं स्वर्णिम शाखा संरक्षक श्रीमती सुमन गुप्ता, नैवैद्य शर्मा, मुकुल बाजपेयी, महिन्द्र शाह, अजय मित्तल, दिनेश मित्तल, आर सी बजाज, भारतेन्दु शर्मा इत्यादि शहर के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहें।