ब्राह्मण समाज सेवा समिति ने धूम धाम से मनाया भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव

ब्राह्मण समाज सेवा समिति ने धूम धाम से मनाया भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव

 नोएडा। सेक्टर-19 श्री सनातन धर्म मंदिर नोएडा मे ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह वैदिक मंत्रोंके साथ 21 ब्राह्मण आचार्यों द्वारा सामूहिक पूजन कराया गया।तत्पश्चात सामूहिक हवन किया गया।तत्पश्चात भगवान श्री परशुराम जी का पूजा आराधना करके सभी बन्धुओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम उपरान्त प्रसाद का वितरण किया गया।

अध्यक्ष एस. एन. मिश्र  द्वारा भगवान श्री परशुराम के त्याग को अनुसरण करने के लिए कहा। 

महासचिव हरीश मिश्र द्वारा भगवान श्री परशुराम जी के जीवन से प्रेरणा लेकर विश्व बन्धुत्व भाव के लिए आह्वान किया गया।हमे शास्त्र, शस्त्र एवं परोपकार की भावना को धारण करना चाहिए।ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण भाव होना चाहिए।

समारोह मे उपस्थित सदस्यगण
एस एन मिश्र, ममता तिवारी, शैलेन्द्र पाठक, हरीश मिश्र, बाल मुकुन्द त्रिपाठी, राम कुमार पाण्डे, विकास तिवारी, आकाश तिवारी, दिनेश कुमार पाण्डे, देव कुमार पाण्डे, अनूप तिवारी, संजय मिश्र, मनोज तिवारी, देवेन्द्र नाथ तिवारी, योगेन्द्र पाण्डे, लोकेश कश्यप, गोपाल गौड़, ठाकुर प्रसाद तिवारी, दिनेश कुमार मिश्र, आलोक मिश्र, पी एन दुबे, सुदामा पाठक, कमलेश तिवारी, लाल बहादुर शास्त्री, अभिषेक त्रिपाठी, राकेश पाण्डे, राकेश राय, राहुल त्रिपाठी, राहुल द्विवेदी, ओंकार तिवारी, मृत्युंजय त्रिपाठी एवं कई सदस्य उपस्थित रहे।