एपेक्ष वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आरओ वॉटर सिस्टम एवं वॉटर चिलर का उद्घाटन
नोएडा सेक्टर-45 स्थित सदरपुर के सर्वोदय विद्यालय में आज Apeksh Welfare Foundation द्वारा आरओ वॉटर सिस्टम एवं वॉटर चिलर का उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यालय के विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुविधा को बेहतर बनाया जा सके।
यह सामाजिक पहल UP 16 Housing एवं Durgabuildwell Pvt. Ltd. के सहयोग से सफलतापूर्वक पूर्ण की गई। सभी संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से विद्यालय के विद्यार्थियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें जितेंद्र चौहान (प्रदेश अध्यक्ष, पब्लिक स्कूल वेलफेयर समिति), प्रदीप भाटी (प्रदेश महासचिव), राजेंद्र चौहान (पूर्व प्रदेश महासचिव), राजेश सिंह (सर्वोदय विद्यालय), आशा चौहान (प्रधानाचार्या, सर्वोदय विद्यालय), अर्जुन अवाना (MTC Constructions), चंचल चौहान ( UP 16 Housing) एवं फराह अली (Apeksh Welfare Foundation) शामिल रहे।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती आशा चौहान ने इस पहल के लिए Apeksh Welfare Foundation का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था समय-समय पर विद्यालय एवं विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि आरओ वॉटर एवं चिलर की यह सुविधा बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी तथा उन्हें स्वच्छ पेयजल की बेहतर सुविधा प्राप्त हो सकेगी।
प्रधानाचार्या ने फाउंडेशन की निदेशक नेहा चौहान की सामाजिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता एवं सकारात्मक सोच की सराहना करते हुए कहा कि उनका समाज के प्रति समर्पण प्रेरणादायक है।
नेहा चौहान लंबे समय से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रही हैं। उनके नेतृत्व में Apeksh Welfare Foundation जरूरतमंद बच्चों एवं समाज के कमजोर वर्गों के लिए अनेक सामाजिक पहलें संचालित कर रहा है। संस्था का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना एवं लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।


