इंडिया गेट के नॉर्थ लॉन के फूड कोर्ट में मध्यप्रदेश के राजकीय व्यंजनों के फ़ूड कियोस्क कूनो का हुआ शुभारंभ

इंडिया गेट के नॉर्थ लॉन के फूड कोर्ट में मध्यप्रदेश के राजकीय व्यंजनों के फ़ूड कियोस्क कूनो का हुआ शुभारंभ

दिल्ली: अगर आप खाने पीने के शौक़ीन हैं और इंडिया गेट घूमने अपनी फैमिली के साथ जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। 
इंडिया गेट के में नॉर्थ लॉन के फूड कोर्ट में मध्यप्रदेश के राजकीय व्यंजनों के फ़ूड कियोस्क कूनो (मध्यप्रदेश पर्यटन की इकाई) का शुभारंभ किया गया।

कूनो फूड कियोस्क (मध्यप्रदेश पर्यटन) का शुभारंभ मध्यप्रदेश के आवासीय आयुक्त पंकज राग, IAS द्वारा किया गया, इस मौके पर इंडिया गेट पर मध्यप्रदेश राज्य के लोकनृत्य का आयोजन भी किया गया।

यह फ़ूड कियोस्क मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध व्यंजनों के लिए बनाया गया है साथ ही यहां पर आपको मध्यप्रदेश के डेयरी पेयड्रिंक भी उपलब्घ कराये जाएंगे। 

इस अवसर पर मध्यप्रदेश भवन दिल्ली में पदस्थ प्रशासनिक अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट और CPWD के अधिकारीगण, मध्यप्रदेश पर्यटन के अधिकारी कर्मचारी तथा इंडिया गेट पर घूमने आए पर्यटक शामिल रहे।

खाने की बात करे तो इस कियोस्क पर आपको इन्दोरी पोहा, इन्दोरी भेल, गराडू चाट, भुट्टे की कीस, दही भले, कॉर्न कचौड़ी, मावा बाटी, लेमन पुदीना, सन्नाटा जैसे मध्यप्रदेश के राजकीय व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। 

पर्यटकों के लिए इंडिया गेट पर खानपान की दुकानों की कमी महसूस की जाती रही है इस कियोस्क के खुलने के बाद यह कमी अब नहीं रहेगी।