बाबा भोलेनाथ के भक्तों के लिए ऐतिहासक क्षण, दिल्ली में बनेगा श्री केदारनाथ मंदिर

बाबा भोलेनाथ के भक्तों के लिए ऐतिहासक क्षण, दिल्ली में बनेगा श्री केदारनाथ मंदिर

दिव्यता और भव्यता का संगम, दिल्ली में बाबा केदारनाथ का आगमन

न्यू दिल्ली: दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 10 जुलाई को श्री केदारनाथ धाम दिल्ली ट्रस्ट के द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। श्री केदारनाथ धाम दिल्ली ट्रस्ट की योजना है कि केदारनाथ धाम की तरह दिल्ली में भी बाबा का एक भव्य मंदिर बनाए जाए ताकि भक्तों को यहां भी उनके दर्शन मिल सकें। इस कार्यक्रम के तहत सुबह 8 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी, उसके बाद हवन और फिर भूमि पूजन का कार्यक्रम होगा। तत्पश्चात केदारनाथ धाम से दिल्ली लाई गई शिला का पूजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और श्री श्री 1008 निरंजन पीठाधीश्वर, आचार्य महामण्डलेश्वर कैलाशानंद गिरी जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। इस मौके पर गोपाल मणि जी महाराज और कंचन गिरी महाराज का पावन सानिध्य भी श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। इनके अलावा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, दिल्ली के सातों सांसद और श्री केदारनाथ धाम दिल्ली ट्रस्ट के फाउंडर और राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र रौतेला की गरिमामय उपस्थिति भी रहेगी।

इस मौके पर श्री केदारनाथ धाम दिल्ली ट्रस्ट के फाउंडर और राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र रौतेला ने कहा कि उत्तराखंड में स्थित बाबा केदारनाथ का धाम करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है, उसी आस्था को ध्यान में रखते हुए हमने इस ट्रस्ट की स्थापना की थी और हमारा लक्ष्य दिल्ली में बाबा केदारनाथ को समर्पित एक भव्य मंदिर का निर्माण करना था, अब वो लक्ष्य पूरा होता नजर आ रहा है।

श्री केदारनाथ धाम दिल्ली ट्रस्ट का यह प्रयास उन लोगों को बाबा केदारनाथ के दर्शनों का एक बड़ा अवसर प्रदान करेगा जो किन्हीं कारणों से उत्तराखंड में बाबा के दर्शनों के लिए नहीं जा पाते, मंदिर बनने के बाद उन्हें बाबा केदारनाथ के दिव्य दर्शन और आशीर्वाद पूरे वर्ष प्राप्त होंगे।