डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने किया रक्तदान
नोएडा।PNI News। डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां के पावन वचनों पर चलते हुए ब्लॉक नोएडा के 3 सेवादारों ने पलवल हरियाणा निवासी एक महिला को 3 यूनिट रक्तदान कर मानवता का फर्ज़ अदा किया।

ब्लड़ समिति के जिम्मेवार रोहतास इन्सां ने बताया कि पलवल निवासी राजवंती का उपचार यथार्थ अस्पताल सेक्टर 110 नोएडा में चल रहा है जिसके लिए डॉक्टरों ने 4 यूनिट रक्त की मांग की । जब पीड़ित परिजन कहीं से भी व्यवस्था नहीं कर पाए तो उन्होंने डेरा सच्चा सौदा नोएडा से संपर्क किया । उनकी एक कॉल पर ही नोएडा से मनोज इन्सां , जालंधर इन्सां और बहन डॉली इन्सां ने अस्पताल जाकर अपना एक एक यूनिट रक्तदान कर मानवता का फर्ज अदा किया ।
बताते चले कि मनोज इन्सां ने 82 वीं बार, जालंधर इन्सां ने 12वीं बार और डॉली इन्सां ने 5वीं बार रक्तदान किया है । पीडित परिजनों ने सेवादारों का धन्यवाद किया।


