विधायक पंकज सिंह हमेशा व्यापारियों के साथ रहे हैं - नरेश कुच्छल

विधायक पंकज सिंह हमेशा व्यापारियों के साथ रहे हैं - नरेश कुच्छल

नोएडा।PNI News। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा इकाई के पदाधिकारियों ने आज नोएडा के विधायक पंकज सिंह को उनके जन्मदिन पर सेक्टर 26 स्थित कार्यालय पहुंचकर तथा बुके भेंट कर सम्मानित किया और लम्बी उम्र की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष नरेश कुच्छल ने कहा कि नोएडा के विधायक पंकज सिंह हमेशा व्यापारियों के साथ रहे हैं तथा हर मुद्दे पर वे व्यापारियों का पक्ष रखते आए हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं।
उन्होंने कहा की वे जब भी व्यापारियों के किसी भी मुद्दे को लेकर विधायक से संपर्क किया है, तो उन्होंने तुरंत उसका समाधान कराने की पहल की है।
इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल के चेयरमैन रामअवतार सिंह, महामंत्री दिनेश महावर, अंकित कौशिक, सोहन लाल प्रजापति, मनोज भाटी, महेंद्र कटारिया, सत्यनारायण गोयल, ओमपाल शर्मा, संदीप चौहान, राधेश्याम गोयल, मूलचंद गुप्ता, चंद्र प्रकाश गौड, पीयूष वालिया सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।