इंस्पायरिंग इंडियन काफी टेबल बुक वॉल्यूम-4 व इंस्पायरिंग इंडियन अवार्ड का दिल्ली मे हुआ आयोजन
दिल्ली। एआरके स्टूडियो और विशाल एजुकेशन ट्रस्ट दवारा कृष्णा वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से 24 नवंबर को नई दिल्ली के भारती विद्यापीठ मे एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे समाज के बहुत ही प्रबुद्ध व्यक्तित्वों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में लेखिका, पत्रकार, समाजसेवी नीलिमा ठाकुर द्वारा लिखित इंस्पायरिंग इंडियनस काफी टेबल बुक वॉल्यूम 4 का लॉन्च किया गया।जिसमे समाज व देश के लिए काम करने वाले बहुत ही शानदार 31 व्यक्तित्वों की प्रेरणादायक कहानियां हैं।कॉफी टेबल का ये अंक मांगे राम चौहान के विचार प्रकृति पर्यावरण संरक्षण को समर्पित रहा।

डायमंड चीफ गेस्ट के तौर पर राव आईएस के डायरेक्टर अजीत प्रकाश श्रीवास्तव रहे, मुख्य अतिथि के तौर पर एलाइंस इंडिया के डायरेक्टर सुभाष डावर, भारती विद्यापीठ के डायरेक्टर एम एन हुडा, उद्यमी अजय बंसल, मनप्रीत कौर, शामिल हुए। सेलिब्रिटी गेस्ट में मिसेज इंडिया वर्डवाइड एम.डायना, मिसेज इंडिया अचीवर अंशु ओझा शामिल हुई।
ए आर के फाउंडेशन के बच्चों ने सुंदर प्रस्तुति दी, कार्यक्रम की होस्ट सुप्रसिद्ध एंकर रितिका कश्यप रही। कृषक पैकटेक ,एलाइंस एंब्रॉयडरी,राव आई ए एस, इंडीरॉक्स आयुर्वेद सहयोगी के रूप में रहे।

इस किताब की कहानियों में देश के प्रबुद्ध व्यक्तित्व रहे जिनमें प्रमुख रूप से प्रकृति पुत्र मांगे राम चौहान, स्वामी संदीपनी वैरागी, आदि मैत्रेय रुद्र, योगाचार्य सुनील सिंह,अभिषेक गुप्ता,गगन कुमार शर्मा, रितिका कश्यप, रुचि कोहली, रजनी डौंडियल, जसविंदर कुकू, प्रदीप देशवाल, सारिका दुबे, पंकज पोद्दार, कृष्ण नंदन वीनू, वरुण रस्तोगी, पंखुड़ी श्रीवास्तव, अनिल कुमार निलय, तारिक शेख, इंद्रजीत कौर, मोहन लाल सिंगरिया, मोनिका, शिव कुमार सोनी मुख्य थे।


