उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल का दूसरा 'व्यापारी कल्याण दिवस' 30 जुलाई को

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल का दूसरा 'व्यापारी कल्याण दिवस' 30 जुलाई को

नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल का दूसरा व्यापारी कल्याण दिवस 30 जुलाई को नोएडा में मनाया जाएगा l इस कार्यक्रम में लगभग 21 जिलों से कार्यकर्ता भाग लेंगे l नोएडा के सेक्टर 51 होशियारपुर प्रदेश कार्यालय में आज एक मीटिंग का आयोजन किया l जिसमें सर्वसम्मति से तय हुआ कि 30 जुलाई को दूसरा व्यापारी कल्याण दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा l इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से *दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल, सांसद डॉ महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, श्रीमती विमला बाथम, कैप्टन विकास गुप्ता, नोएडा जिला अध्यक्ष  मनोज गुप्ता* मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे l प्रदेश महामंत्री निखिल अग्रवाल ने बताया कि  प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन के जन्मदिन के उपलक्ष में प्रतिवर्ष व्यापारी कल्याण दिवस मनाया जाता है l पिछले वर्ष भी 21 जिलों में एक साथ धूमधाम से व्यापारी कल्याण दिवस मनाया गया था l प्रदेश महामंत्री प्रवीण गर्ग ने बताया कि इस दिन प्रदेश के सभी जिलों से कार्यकर्ता नोएडा में इकट्ठे  होंगे और यह कार्यक्रम अग्रसेन भवन सेक्टर 33 नोएडा में आयोजित होगा l विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा l मुख्य रूप से व्यापारियों को जो भी समस्या है l उसे सरकार के समक्ष पेश किया जाएगा, उसी दिन उसका समाधान निकलवाने की कोशिश की जाएगी l गौतम बुध नगर की सभी प्रमुख संस्थाएं इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगी l व्यापारियों की समस्याओं को सुलझाने के लिए मुख्य रूप से नोएडा अथॉरिटी पुलिस विभाग और जीएसटी विभाग इस कार्यक्रम में सम्मिलित होगा l

नोएडा के प्रसिद्ध समाजसेवी और व्यापारी नेता कुलदीप गुप्ता को 2022 का सर्वोच्च समाजसेवी सम्मान देकर सम्मानित किया जाएगा l आज की बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन, प्रदेश महामंत्री प्रवीण गर्ग, निखिल अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ सिंघल,उद्योग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमित गोयल, ग्रेटर नोएडा से अध्यक्ष मोनू गुप्ता,कार्यक्रम संयोजक नवीन अग्रवाल, इंदिरा मार्केट से नरेश बंसल  सुधीर गुप्ता अंकित गुप्ता व अन्य व्यापारी नेता उपस्थित रहे l