विश्व भारती पब्लिक स्कूल में हुआ माध्यमिक विभाग के मेधावी छात्रो का अलंकरण एवं पदग्रहण समारोह
नोएडा। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, नोएडा में माध्यमिक विभाग के मेधावी छात्र अलंकरण एवं पदग्रहण समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अमिता गंजू माध्यमिक विभाग प्रमुख श्रीमती भावना कौल, श्रीमती ममता गुप्ता,वंदना डेंग , उच्च विभाग प्रमुख श्रीमती ज्योति राजदान, प्री प्राइमरी विभाग प्रमुख अनीता त्रिखा,सीमा आहूजा एवं प्राइमरी विभाग प्रमुख आरती कौल, अंजू पुनिया तथा अभिभावकों, द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा वंदना के साथ हुआ।
इस अवसर पर कक्षा षष्ठी में सर्वोच्च 99.17 प्रतिशत अंक प्राप्त ईशानी गुप्ता, कक्षा सप्तमी में 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त शिवांक दुबे , कक्षा अष्टमी में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त छात्रों को अलंकृत किया गया।
इसमें छात्र परिषद में हेड बॉय हेशू गुरुपंच,हेड गर्ल पलक रथ, वाइस हेड बॉय आयुष अग्रवाल,वाइस हेड गर्ल सुकन्या देबनाथ और अन्य सदस्यों को भी अलंकृत किया गया।
कार्यक्रम में नव-निर्वाचित छात्र परिषद के अन्य पदाधिकारियों ने भी नेतृत्व एवं उत्तरदायित्व की शपथ ग्रहण की। साथ ही विद्यालय में छात्रों के चारों हाउस प्रमुखों को भी नियुक्त किया गया। सत्यम हाउस हेड श्रेया कपूर,शिवम् हाउस तन्मय ग्रोवर ,सुन्दरम हाउस आदित्य एस चौहान, विश्वा हाउस हेड नैषधा जस्सल को नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा भरतनाट्यम,कथक तथा राजस्थानी लोक नृत्य का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया गया।
प्रधानाचार्या श्रीमती अमिता गंजू ने सम्मानित विद्यार्थियों एवं नव-निर्वाचित छात्र परिषद को बधाई देते हुए कहा कि नेतृत्व, उत्तरदायित्व और उत्कृष्टता की भावना ही विद्यार्थियों को भविष्य में सफल नागरिक बनाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं गणमान्य अतिथियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति के बीच समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभिभावकों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय गीत से हुआ।


