समर्पण -2022 में श्री कुंवर स्वरूप भटनागर स्मृति शिक्षा पुरस्कार- 2022 एवं नकद 11,000 रूपये से सम्मानित हुई आयोम वेलफेयर सोसायटी
नोएडा। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सम्मानजनक आजीविका अर्जित करने के लिए सशक्त बनाने और उनके जीवन को बदलने का काम करने वाली आयोम वेलफेयर सोसायटी का समाज मे पदार्पण 2006 में हुआ था। 16 वर्षों से मानव जीवन को राहत प्रदान करने व विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए आयोम ने पूर्ण भारत मे अनुकरणीय कार्य किया। इस लंबी यात्रा में आयोम ने सामाजिक विकास सम्बन्धी लगभग 14 अभियान छेड़े, जैसे एफ.ए.सी.ई (भोजन, आवास, कपड़ा, शिक्षा)। इस अभियान के तहत आयोम ने सर्वोच्च न्यायालय में यह प्रस्ताव रखा कि जिन जरूरतमंद लोगो के पास राशनकार्ड नही है उन्हें भी मुफ्त राशन प्रदान किया जाय। इस प्रस्ताव से 27 करोड़ से अधिक ऐसे जरूरतमंद लाभान्वित हुए जिनके पास राशनकार्ड नही था। महामारी के दौरान आयोम ने लगभग साढ़े चार लाख जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री का मुफ्त वितरण किया।
13 फरवरी 2019 को दिल्ली के पश्चिमपुरी इलाके की झुग्गियों में लगी आग ने सभी को हिला कर रख दिया था। ऐसी विषम परिस्थितियों में आयोम की मदद ने झुग्गी वासियों के जख्मों पर मरहम का कार्य किया। इस मदद के तहत लगभग 1000 लोगो के राशन, कम्बल, बर्तन, कपड़े, जूते की व्यवस्था की गई। 11 अप्रैल 2021 बहलोलपुर नोएडा अग्निकांड में अन्य एनजीओ के साथ मिलकर राहत प्रदान करने का कार्य किया। कोरोना महामारी के दौरान आयोम ने कोरेन्टीन के लिए अस्पतालों को स्थान की उपलब्धता, ऑक्सीजन सिलेंडर, आवश्यक उपकरण आदि उपलब्ध कराए। यूपी के ग्रामीण क्षेत्रो में 2 प्राथमिक कोविड देखभाल केंद्र भी स्थापित किये।चलो पढ़ें अभियान के अंतर्गत आयोम ने सभी उम्र के वंचित नागरिकों के लिए साक्षरता सत्र सम्पूर्ण भारत मे नियमित रूप से आयोजित किये। चलो पढ़ो अभियान ने फतेहपुर जेल को शत प्रतिशत साक्षर करने के लिए जेल को एक प्रोजेक्टर प्रदत्त किया। पूरे भारत मे जेल के कैदियों को और समाज के कमजोर वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास का प्रयास किया।रक्षक की रक्षा व पृथ्वी उपचार या युवाओं में तनाव सभी अभियानों में आयोम ने महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की।मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता के लिए सम्पूर्ण भारत मे 5 वर्षों से सेनेटरी नेपकिन वितरण किया। मासिक धर्म स्वच्छता दिवस 2022 को 280522 लोगो तक पहुंचकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में खिताबी सफलता हांसिल की।* *निःस्वार्थ भाव से सामाजिक विकास के लिए प्रयासरत आयोम वेलफेयर सोसायटी हम श्री कुंवर स्वरूप भटनागर स्मृति शिक्षा पुरस्कार- 2022 के साथ नकद राशी 11,000/= रूपये एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित कर हम स्वयं को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं ।


