बजट 2024 अच्छा आएगा ऐसी सरकार से उम्मीद है - सुरेंद्र नाहटा

बजट 2024 अच्छा आएगा ऐसी सरकार से उम्मीद है - सुरेंद्र नाहटा

नोएडा। बजट अच्छा आएगा ऐसी सरकार से उम्मीद है, चूंकि ये अंतरिम बजट है, तीन महीने बाद लोकसभा चुनाव होने है लेकिन ऐसा लगता है कि यही सरकार केंद्र में वापिस आ रही है अतः यही बजट पूरी साल चलेगा। हम मांग करते हैं कि लघु सूक्ष्म, मध्यम वर्ग के उद्योगों को बैंको से दिए जाने वाले लोन पर ब्याज दर कम होनी चाहिए और उस पर सालाना लगने वाले प्रीमियम की ब्याज दर कम हो यह कहना है एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र नाहटा का।

जीएसटी दर 18 को घटा कर 12 प्रतिशत करना चाहिए! औद्योगिक क्षेत्र का आधार भूत ढांचा मजबूत और मूल भूत सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए।

उद्यमी एवम् मजदूरों के लिए  होम लोन पर ब्याज दर कम हो और शिक्षा चिकित्सा की लागत में राहत दी जाए।

कानून व्यवस्था में और सुधार हो।

उद्योगों के लिए बिजली के रेट कम हो।

उद्यमियों का उत्पीड़न ना हो,शासन प्रशासन आर्थिक बोझ ना डाले।

सरकारी बकाए पर चरवर्ती ब्याज ना लगे, सरल रेट दर से ब्याज लगे और अर्थ दण्ड ना लगाए जाए।

मजदूरों के लिए कल्याण कारी योजनाएं हो, मुफ्त शिक्षा चिकिसा मिले।

निर्यातकों को प्रोत्साहन में बढ़ोतरी हो।

एनजीटी और एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन के इंस्ट्रक्शन से उद्योगों को राहत दिलवाई जाए।

जीएसटी काउंसिल द्वारा उद्योग व्यापार विरोधी लिए जा रहे निर्णय और बनाती जा राजी नीतियों पर सरकार ध्यान दे और राहत दिलवाए।

प्रदेशों में एसईजेड स्पेशल इकनॉमिक जॉन स्थापित करे।