कृषि कानून के विरोध में रोष व्यक्त करने जा रहे किसानों को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

कृषि कानून के विरोध में रोष व्यक्त करने जा रहे किसानों को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

नोएडा।PNI News। संयुक्त किसान मोर्चा के आहवान पर भारतीय किसान यूनियन क्रान्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहम सिँह यादव के निर्देशानुसार ज़ेवर टोल पर कृषि कानून के विरोध में रोष व्यक्त करने जा रहे थे मौके पर पहुंचे पुलिस बल द्वारा सीईओ एवं एस एचओ 49 द्वारा किया हाउस अरेस्ट। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष परविंदर यादव ने कहा कि गाजीपुर पर पिछले 6 महीने से बैठे धरनारत किसानों की अनदेखी जिस तरह से सरकार कर रही हैं। उससे देश के किसानों में सरकार के प्रति भारी रोष पनप रहा है वहीं भारतीय किसान यूनियन क्रांति इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी वहीं भारत सरकार द्वारा किसानों के खिलाफ तीन काले कानून लाए गए थे जिनमें बताया गया कि इनमें किसान को बहुत फायदा होगा लेकिन यह सिर्फ उद्योग जगत को ध्यान में रखते हुए यह कानून लाए गए है सरकार से अनुरोध है कि यह तीनों काले कानून तत्काल प्रभाव से निरस्त किए जाएं। जिससे इस करोना महामारी में धरनारत किसान अपने घर जा सके व‌ करोना और ब्लैक फंगस जैसी महामारी से बचाव कर सकें।

सभी किसान भाइयों ने करोना महामारी के चलते सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का उपयोग करते हुए सेक्टर 49 के सीईओ श्याम जीत सिंह को प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम ज्ञापन दिया माध्यम से अवगत कराया। इस मौक़े पर सुंदर यादव ने कहा कि यह सरकार किसानों को सिर्फ़ दबाने का काम कर रही है। इस मौक़े पर उपस्थित रहे प्रदेश सचिव हिमांशु त्यागी, मितिन भाटी, अमित खारी जिला अध्यक्ष गौतम बुध नगर ,नितिन यादव ,युवा महानगर अध्यक्ष ग्रेटर नोएडा, मुखिया सौरव यादव युवा नोएडा महानगर अध्यक्ष , अभिषेक नागर जी आई टी सेल अध्यक्ष रवि यादव जी युवा ज़िलाध्यक्ष ग़ाज़ियाबाद गुरदीप यादव आदेश यादव ,विजेंद्र लंबरदार ,लोकेश यादव ,श्याम पहलवान, अंकित यादव ,राहुल चौधरी, अनुज ठाकुर, शेखर यादव ,आदर्श कुमार, सोभित कुमार, निशांत गुज़र, गोलू गुज़र, निकेश, अमन, शिवम् सिसोदिया, पिंटू यादव, राहुल बॉडी बिल्डर, मोंटू, अर्जुन, सत्यवान, तुषार, युवराज, लविश , अभिषेक, योगेश मुखिया, मोनु यादव, रोहित पहलवान आदि लोग मोजूद रहे।