बालसंस्कार वर्ग के माध्यम से आदर्श एवं सुसंस्कारित पीढी का निर्माण करना पालकों की जिम्मेदारी!

बालसंस्कार वर्ग के माध्यम से आदर्श एवं सुसंस्कारित पीढी का निर्माण करना पालकों की जिम्मेदारी!

फरीदाबाद । 5 जनवरी को फरीदाबाद के सेक्टर 29 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में सनातन संस्था की ओर से बालक पालक परिचय समारोह संपन्न हुआ ।

 इस समारोह में बच्चों द्वारा जो सनातन संस्था की ओर से बाल संस्कार वर्ग लिया जाता है उसमें जो श्लोक, बोथप्रद कहानियां आध्यात्मिक खेल  जो सिखाया गया था उसको उन्होंने वहां बड़े उत्साह के साथ प्रस्तुत किया । बच्चों के अभिभावकों ने बाल संस्कार वर्ग में भेजने से बच्चों में जो बदलाव हुए उसका अनुभव कथन किया । अभिभावकों को बहुत अच्छा लगा कि बच्चों को बहुत अच्छे संस्कार मिल रहे हैं।

इस समारोह में हिंदू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक, सद्गुरु डॉ.  चारुदत्त पिंगले जी ने उपस्थित अभिभावक और बालकों के लिए ऑनलाइन माध्यम से मार्गदर्शन किया और उन्होंने बताया कि आज के काल में तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए साधना की आवश्यकता है यदि अभिभावक साधना करेंगे तो बच्चे भी उनका अनुसरण करके साधनारत रहेंगे ।

 सनातन संस्था के कार्य के विषय में और आज के काल में बाल संस्कार वर्ग का महत्व क्या है इस विषय में सनातन संस्था की ओर से श्रीमती सरोज गुप्ता जी ने जानकारी दी।
बालकों को संस्कारक्षम बनाने में अभिभावकों की भूमिका कैसी होनी चाहिए इस पर सनातन संस्था की ओर से श्रीमती तृप्ति जोशी जी ने जानकारी दी ।

मंदिर के ट्रस्टी श्री श्याम सुंदर बागला जी इस समारोह में उपस्थित थे उनको यह कार्यक्रम बहुत अच्छा लगा इस कार्यक्रम हेतु उन्होंने पूरा सहयोग किया और आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम मंदिर में रख सकते हैं ऐसा उन्होंने बताया । इस समारोह का लाभ 26 अभिभावक व बच्चों ने लिया ।