डा. बीआर अंबेडकर समाज सुधारक थे - रामकुमार तंवर

नोएडा। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 131वीं जयंती के उपलक्ष्य में नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दलित प्रेणा स्थल सेक्टर 15A स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को नमन किया। इसके बाद महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में गेट नम्बर 3 पर मीठे पानी (सरबत) का वितरण किया गया।

इस अवसर पर रामकुमार तंवर ने कहा कि बीआर अंबेडकर एक राजनीतिज्ञ, न्यायविद, अर्थशास्त्री और समाज सुधारक थे। उन्होंने लोगों को बौद्ध आंदोलन से जोड़ा और बौद्ध धर्म अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। अछूतों के समर्थन में अंबेडकर ने अन्याय के खिलाफ कई अभियानों का नेतृत्व किया। वह स्वतंत्रता भारत के पहले कानून मंत्री बने। अंबेडकर ने भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने में मुख्य भूमिका निभाई है। जिसके लिए उन्हें भारतीय संविधान के पिता के रूप में जाना जाता है। डॉ भीमराब ने भारत में निम्न स्तर के समूह के लोगों की स्थिति में सुधार करने के लिए काम किया और उन्हें शिक्षा का महत्व समझाया। उन्हें भारतीय समाज के लिए महत्वपूर्ण भूमिका के लिए अप्रैल 1990 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। ऐसे व्यक्तित्व को आज उनकी जयंती पर हम सभी कांग्रेस जन सादर नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।इसके बाद सेक्टर 18 स्थित गुरुद्वारा साहिब में बेशाखी व खालसा पंथ के स्थापना दिवस के अवसर पर मथा टेक कर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार तंवर,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फिरे सिंह नागर, महानगर उपाध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष रिज़वान चौधरी, महासचिव सोनू प्रधान, महासचिव अजित विश्वास, कांग्रेस नेता एसकेएस पलटा,सचिव हरलीन बजवा,सचिव उषा देवी, कांग्रेस नेता अशरफ़ खान, कांग्रेस नेता आसिफ़ मंसूरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।