आचार्य विद्या सागर जी जैसे महान संत जन्म जन्मांतर मिलना बहुत मुश्किल - विकास जैन 

आचार्य विद्या सागर जी जैसे महान संत जन्म जन्मांतर मिलना बहुत मुश्किल - विकास जैन 

नोएडा। आचार्य विद्या सागर जी महाराज के देवलोक गमन की ख़बर सुनते ही जैन समाज में मायूसी छा गई l उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि वे ऐसे महान संत जन्म जन्मांतर मिलना बहुत मुश्किल है l

अहिंसा का पाठ पढ़ाते हुए देश को धर्म के प्रति अलख जगाते हुए जैन मुनि विद्यासागरजी महाराज अपना पूरा जीवन समाज कल्याण के लिए समर्पित कर दिया l एक ऐसे साधू जो हमेशा समाज कल्याण की बात करते हो उनका इस धरा से चला जाना अपूर्ण क्षति है l जैन समाज में संसदीय सदियों तक आचार्य श्री विद्यासागर जी को उनके सिद्धांतों के लिए याद किया जाएगा l नोएडा जैन समाज की ओर से आचार्य श्री को शत् शत् वन्दन l