जेवीसीसी लाफ्टर क्लब ने महिला दिवस पर भारतीय तटरक्षक बल की 10K रन में भाग लिया
नोएडा। भारतीय तटरक्षक बल की स्वर्ण जयंती और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 10K रन फॉर ऑल का आयोजन सेक्टर 62, नोएडा में किया गया। इस अवसर पर सभी महिला प्रतिभागियों को 50% की विशेष छूट दी गई।

जेवीसीसी लाफ्टर क्लब, सेक्टर 21, नोएडा ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कुल 114 सदस्य, जिनमें से 70 जोशीली महिलाएँ, 3 किलोमीटर की दौड़ में शामिल हुईं। दिन का सबसे आकर्षक पल रहा 10 मिनट का लाफ्टर योगा सेशन, जिसने सभी धावकों को आनंद और ऊर्जा से भर दिया।

क्लब के लिए गर्व का क्षण तब आया जब कमांडर नरेंद्र महाजन ने समूह की ओर से ट्रॉफी प्राप्त की।
यह आयोजन केवल फिटनेस तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें मस्ती, हँसी और दोस्ती का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रतिभागियों में से अधिकांश 70 वर्ष से अधिक आयु के थे, और कुछ ने तो 80 वर्ष की सीमा भी पार कर ली थी। उनकी जीवंतता और उत्साह ने साबित कर दिया कि उम्र कभी भी स्वास्थ्य, खुशी और जोश के रास्ते में बाधा नहीं बन सकतीI


