तीन दिवसीय जैविक मेले का हुआ आयोजन

तीन दिवसीय जैविक मेले का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा।PNI News। इंडिया एक्सपो मार्ट में बायोफेस द्वारा तीन दिवसीय जैविक मेले का आयोजन किया गया जिसमें इंडो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसाइटी एवं डब्ल्यूडब्ल्यूएच द्वारा भूमिका का स्टाल लगाया गया, जिसमें लोगों को स्वच्छ एवं स्वस्थ भोजन के लिए जागरूक किया गया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य लोगो को बेहतर एवं जैविक भोजन के बारे में जागरूक करना था।

मेले में डॉक्टर अंगामुथु (चेयरमैन- APEDA) ने इंडो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसाइटी के स्टाल पर जाकर जानकारी ली और साथ ही साथ भूमिका की टीम का हौसला भी बढ़ाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अनुरोध सक्सेना, अब्बू बक्कर, झूलन कविराज, इंदु कुमारी, संजीव कुमार और विकास रेधु का योगदान रहा।