बिजली विभाग के लापरवाही के कारण हाई टेंशन से झुलसी महिला

बिजली विभाग के लापरवाही के कारण हाई टेंशन से झुलसी महिला

कासीमाबाद। सहाबलपुर गांव जाने वाले मार्ग के दक्षिण तरफ खेत में शनिवार की देर शाम महरौड फीडर के लिए जा रहे लटके हाई टेंशन तार के चपेट में आने से एक महिला झुलस गई। ग्रामीण इलाज हेतु अस्पताल ले गए जहां हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार के सहाबलपुर गांव जाने वाले मार्ग के दक्षिण तरफ खेत में महरोड़ फीडर का हाई टेंशन तार गया हुआ है।विद्युत पोल से जा रहा हाई टेंशन तार लगभग दो सौ मीटर तक जमीन के करीब लटका हुआ है ।शनिवार को सहाबलपुर गांव निवासी रामकेश की बिंद की पत्नी उषा बिंद उम्र 35 वर्ष अपने पशुओं को चरा रही थी जैसे ही नीचे से गुजरी लटके तार की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई ।घटना देख ग्रामीण दौड़ पड़े और आनन फानन में इलाज हेतु अस्पताल ले गए जहां हालात नाजुक बनी हुई हैं।वही ग्रामीणों ने बताया कि 15 दिन पूर्व भी एक महिला लटके हुए तार की चपेट मे आने से झुलस गई थी ।यही नहीं तीन महीने पहले एक बच्चा अपने खेतों पर जा रहा था जिससे चपेट में आने से झुलस गया जो बाल बाल बच गया। ग्रामीणों ने बताया कि हाई टेंशन तार लगभग 200 मीटर दूरी तक लटका हुआ है। लटके हुए तार के नीचे से व्यक्ति को निकालना यानी मौत को दावत देने के बराबर है। जवाहिर बिंद, मनु बिंद,राजकुमार बिंद, अजय बिंद, वकील बिंद, हीरा बिंद , बुझन बिंद आदि ग्रामीणों ने बताया कि इस लटके हुए हाई टेंशन तार की शिकायत कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से की गई है उसके बावजूद किसी ने संज्ञान नहीं लिया ।विभाग की लापरवाही के कारण तीन घटनाएं घट चुकी हैं।जिसको लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है ।इस संदर्भ में कासिमाबाद एसडीओ संजीव भास्कर ने बताया कि मामला संज्ञान में है।पूर्व में मिली शिकायत पर कर्मचारियों के द्वारा मरम्मत के दौरान किसी व्यक्ति ने विद्युत पोल नही लगाने दिया था ।जिसके कारण तार को बस दुरस्त किया गया था।पुनः इस प्रकार की समस्या है तो जल्द मरम्मत कराकर समस्या को दूर किया जाएगा।