प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मानसिक रोग स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मानसिक रोग स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

जमानियां। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मानसिक रोग स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 35 मरीजों का जांच कर दवा वितरण किया। केंद्र प्रभारी चिकित्सक डा. रवि रंजन ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि बुद्धि का कम विकास होना या याददाश्त की कमी होना। किसी प्रकार की नशा करना। मिर्गी बेहोशी या अन्य प्रकार के दौरे आना जैसे रोगों से परेशान लोग शिविर में 35 मरीजों के साथ आकर उचित परामर्श लिया। उन्होंने बताया कि मानसिक बीमारी, जिसे मानसिक स्वास्थ्य विकार भी कहा जाता है। मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों की एक विस्तृत श्रृंखला को संदर्भित करता है। विकार जो आपके मूड, सोच और व्यवहार को प्रभावित करते हैं। मानसिक बीमारी के उदाहरणों में अवसाद, चिंता विकार, सिज़ोफ्रेनिया, खाने के विकार और व्यसनी व्यवहार शामिल हैं। मौके पर डा. मुन्नू, डा. रवि रंजन, डा. रमेश रत्नाकर, मोहित, महेंद्र सिंह, पत्तू लाल, सुबास गुप्ता, विपिन, आदि स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।