16 दिसंबर को होगा भव्य किसान मेला का आयोजन
गाज़ीपुर बिरनो । क्षेत्र के ब्लॉक परिसर में 16 दिसंबर को किसान मेले का आयोजन होगा। इस दौरान होने वाली मेले में किसानों को कृषि संबंधीत जानकारी दी जाएगी। कृषि विभाग के एडीओ एजी विजय मौर्या ने बताया कि मेले के दौरान किसानों को सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। इसके साथ उन्हें जैविक खेती के फायदे और उसके करने के तरीके समझाए जाएंगे और जिन किसानों का किसान सम्मन निधि योजना का पैसा नहीं आ रहा है वह अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर जो आधार कार्ड से लिंक हो उसे लेकर पहुंचे यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित है इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह और कृषि विभाग के समस्त कर्मचारी गण मौजूद रहेंगे।


