कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का दल सांस्कृतिक भ्रमण के लिए रवाना

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का दल सांस्कृतिक भ्रमण के लिए रवाना

गाज़ीपुर - रेवतीपुर स्थानीय गांव के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के 63 सदस्यीय छात्राओं एवं अध्यापकों का दल मंगलवार को एक दिवसीय शैक्षिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण के लिए रवाना हुए। जिसको बीईओ अशोक कुमार गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दल मिर्जापुर के राजदरी-देवदरी वाटर फाल एवं चुनार किला का भ्रमण करेंगे। बीईओ ने बताया कि छात्राओं के शैक्षणिक भ्रमण से उनमें जिज्ञासा उत्पन्न कर नई जानकारियों को जानने के प्रति उत्सुकता बनती है। कहा कि ऐतिहासिक धरोहरो, धार्मिक और पुरातन संस्कृति से छात्र न केवल जागरूक बनते हैं, बल्कि अपनी संस्कृति से भी रे होते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्रों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि विभाग का यह प्रयास रहता है शिक्षा के साथ छात्रों में पौराणिक संस्कृति, पर्यटक स्थलों आदि इतिहास के बारे में उन्हें जानकारी हो सके। यात्रा के माध्यम से शैक्षिक ज्ञान, राज्य की भिन्नताओं, विज्ञान एवं गणित उन्मुखी प्रतिष्ठानों की कार्यप्रणाली और उनसे जुड़ी व्यवहारिक जानकारी प्राप्त कराने में मदद मिलेगी। छात्राओं को कक्षा के ज्ञान से हट कर बाहरी वातावरण से जोड़ने में कामयाबी हासिल होगी। इससे पुस्तकीय ज्ञान के साथ छात्रों को देश के ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी हो सकेगी। इस मौके पर एआरपी संतकुमार गुप्ता, वार्डेन मंजू चौहान, प्रियंका सिंह, साधना, साधना