अधिसूचना जारी होने से पहले ही विधायक बेदी राम ने करोड़ों के कार्यों का किया शिलान्यास
गाजीपुर शनिवार को हंसराजपुर में विंदेश्वरी दुबे इन्टर कॉलेज के प्रांगण में लोकसभा चुनाव 2024 की अधिसूचना जारी होने से ठीक पहले सुभासपा से जखनिया विधायक डॉ बेदी राम ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को पटल पर रखा उन्होंने करोड़ों रुपए की लागत से मुख्य रूप से कार्यों में हाई मास्ट लाइट 231 , स्मृति द्वार 6 , यात्री सेड 10 , इंटरलॉकिंग 15 और सीसी रोड का फीता काटकर शिलान्यास किया।

इस मौके पर विधायक बेदी राम ने कहा कि जनता ने मुझे बड़े ही विश्वास के साथ जन प्रतिनिधि चुना है मैं विश्वास दिलाता हूं यह मात्र एक कार्य नहीं बल्कि जखनिया क्षेत्र के सम्मानित लोगों के लिए विकास का इतिहास साबित होगा पूर्व में जनप्रतिनिधियों के द्वारा विधानसभा क्षेत्र के लोगों के सम्मान को दूर रखा गया लेकिन मैं विश्वास दिलाता हूं अपने कार्यकाल में जो जखनिया विधानसभा सातवें नंबर पर दिखाई देता है उसे विकास के रास्ते पर पहुंचा कर एक नंबर पर रखने का काम करूंगा यह इलाका सबसे पिछड़ा हुआ इलाका माना जाता है जिसके लिए मुझे अभी बहुत कुछ करना बाकी है लोकसभा 2024 के चुनाव से ठीक पहले हमारे नेता जी ओमप्रकाश राजभर का ही आज देन है कि आपके क्षेत्र में विकास की एक गाथा लिखी जा रही है और आशा नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि अपने नेता के हाथों को मजबूत करते हुए आप लोकसभा 2024 के चुनाव में एक बार फिर सम्मान देने का काम करेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से ग्रामीण अभियंत्रण विभाग अधिकारी अमर नाथ चौरसिया, सुभासपा प्रदेश महासचिव पंकज दुबे, विधायक प्रतिनिधि अरविंद कुमार, राजीव सिंह बेदी ,अजय सिंह, रितेश, रामजी राजभर ,हरदेव राजभर ,टिंकू राजभर, शिवचरण राजभर ,जगदीश राजभर मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लल्लन राजभर और संचालन राजेश जायसवाल ने किया।


