काजल चौधरी ने अखिल भारतीय वूशु प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
नोएडा। भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर, नोएडा (सेक्टर-12) की कक्षा 12 की छात्रा काजल चौधरी ने 13 अक्टूबर 2025 को विद्या भारती द्वारा आयोजित अखिल भारतीय वूशु प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता ग्वालियर (मध्यप्रदेश) में संपन्न हुई थी।
काजल चौधरी का चयन मणिपुर में होने वाली एस.जी.एफ.आई. (SGFI) राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। श्रीमती पूजा चौधरी (वूशु प्रशिक्षक) के कठिन प्रशिक्षण और इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर काजल को हार्दिक बधाई ।


