गौतम बुध नगर : यातायात माह का हुआ शुभारंभ

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर आलोक सिंह, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था लव कुमार अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय श्रीमती पुष्पांजली व पुलिस उपायुक्त यातायात प्रसाद साहा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया यातायात माह का शुभारंभ जिसमें सम्मिलित हुए समाजसेवी।
कार्यक्रम के पश्चात जागरूकता रैली को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर आलोक सिंह एवं रिटायर्ड विंग कमाण्डर बी0एस0 बक्शी द्वारा हरी झंडी दिखाकर पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 108 से किया गया रवाना।
यातायात नियमों की अनदेखी सडक दुर्घटनाओं को बढावा देती है जिसमें जानमाल की अपूर्णीय क्षति होती है। इन्हीं सडक दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाना पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर आलोक सिंह ने अपनी प्राथमिकता में शामिल किया है। इस मुहिम को सफल बनाने के लिये नागरिकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। कार्यक्रम में राजेश एस. पुलिस उपायुक्त नोएडा, हरीशचन्द्र पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा, अमित कुमार पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा, डा0 मीनाक्षी कात्यायन पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, श्रीमती वृन्दा शुक्ला पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा, श्रीमती श्रद्धा पाण्डेय अपर पुलिस उपायुक्त यातायात, प्रवीण सिंह सहायक पुलिस आयुक्त यातायात सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण तथा शहर के गणमान्य व्यक्ति, मीडिया बन्धु, टेकनोस्फेयर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती कनिका त्यागी व स्कूल के छात्र-छात्राएं, श्यामसिंह स्मारक इण्टर कालेज सैक्टर 73 के एन0सी0सी0 के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
यातायात जागरूकता में सहयोग करने पर राघवेन्द्र सिंह हैलमेट मैन, अनुराग कुलश्रेष्ठ टैक्स एन0जी0ओ0, श्रीमती श्रेया शर्मा 7 एक्स एन0जी0ओ0, करतार सिंह सूबेदार एन0सी0सी0 को मूमेन्टो (सम्मान चिन्ह) उपहार स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अपने सम्बोधन के दौरान पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर द्वारा वाहन चलाते समय यातायात नियमों का सम्मान व पालन करने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश से दुर्घटना संभावित चिन्हित स्पॉट्स को रिइंजीनियरिंग कर यातायात के दृष्टिकोण से सुरक्षित करने की बात कही। कार्यक्रम में टेकनोस्फेयर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं व श्यामसिंह स्मारक इण्टर कालेज के एन0सी0सी0 के बच्चों द्वारा यातायात नियमों का पालन करने हेतु नुक्कड नाटक कर जागरूक किया गया। तद्पश्चात् पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर द्वारा यातायात माह के शुभारम्भ पर एक जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर शहर क्षेत्र रवाना किया गया। जागरूकता रैली सैक्टर 108 से रवाना होकर सैक्टर 104 तिराहा से सैक्टर 105 सीएनजी चौक से हाजीपुर चौक, प्रतीक बिल्डिंग तिराहा से सैक्टर 45.46.47.48, डीएससी मार्ग होकर सैक्टर 37 से बॉटनिकल गार्डन, सैक्टर 18 होते हुए रजनीगंधा चौक से सैक्टर 14ए पुलिस कार्यालय पर सम्पन्न हुई।


