गौतम बुध नगर बार एसोसिएशन ने मनाया दीपावली मिलन

नोएडा।PNI News। सेक्टर 18 स्थित गौतम बुध नगर बार एसोसिएशन ने अपने सभी कार्यकर्ताओं और सदस्यों के लिए दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया।
संस्था के संस्थापक सदस्य मित्रा शर्मा ने बताया कि इस समय हमारी संस्था में लगभग 350 सदस्य हैं और दिन-रात हमारी संस्था प्रगति की ओर बढ़ रही है।
संस्था के अध्यक्ष रविंद्र सिंह नागर ने बताया कि आज हम बार एसोसिएशन में दीपावली मिलन के लिए एकत्रित हुए हैं जिसमें लगभग 130 सदस्य शामिल हुए हैं।
महासचिव पुष्पेंद्र त्यागी ने बताया कि सभी सदस्यो ने बडे खुशी हर्षोल्लास के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर हमने सभी सदस्यों के लिए भोजन एवं उपहार की व्यवस्था की है।
पूर्व अध्यक्ष ए.के. गौड़ ने बताया कि बड़ा अच्छा लगता है जब सारे लोग एकत्रित होकर कोई पर्व मनाते हैं। और इस भारतीय पर्व दीपावली के अवसर पर हम सब एक साथ मिलकर इस खुशी को सेलिब्रेट कर रहे हैं।
इस अवसर पर अश्विनी शर्मा, सुशील नागर, दिनेश त्यागी, रंजन शर्मा, उमेश चौहान, रमेश चौहान, कृपाल सिंह रावत, सचिन शर्मा, विकल गुप्ता, यशवंत सिंह त्यागी आदि के साथ सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।