एबीवीपी खेलो भारत के अंतर्गत एक दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न हुई
गाज़ीपुर - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की खेल गतिविधि के अंतर्गत गाजीपुर के राजकीय महिला महाविद्यालय में एक दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेलो भारत के राष्ट्रीय प्रमुख श्री प्रदीप शेखावत जी की उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदीप शेखावत,महाविद्यालय के प्राचार्या प्रो. सबिता भारद्वाज और एबीवीपी जिला प्रमुख डॉ रवि शेखर सिंह फीता काटकर और स्वामी विवेकानंद जी और मां सरस्वती जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए। प्रदीप प्रदीप शेखावत ने कहा कि आज युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेल में बढ़ने की आवश्यकता है। युवा प्रतिभाओं को मार्गदर्शन और मंच प्रदान करने का सशक्त माध्यम है खेलो भारत।आगे उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से मस्तिक और शरीर दोनों विकसित होता है और जब मन और शरीर दोनों स्वस्थ होंगे तब हमारा मन शिक्षा में भी लगेगा।जिससे हमे खेल और शिक्षा दोनो का विकास होगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय की प्राचार्या ने कहा की आज समाज में बिना लाभ के समाज के विभिन्न क्षेत्रों अपना समय देकर छात्र छात्राओं को बढ़ावा देने का काम कर रहे है।कार्यक्रम का अंपायर शंभू सर ने कार्यक्रम को निर्णायक पूर्वक सम्पन्न कराया।कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरित किया गया।जिसमे डबल्स बेंच में प्रथम पुरस्कार सुधा और शिवानी और द्वितीय पुरस्कार स्वीटी और अंजली तृतीय पुरस्कार हुमैरा और खुशी मौर्य विजेता रही।सिंगल में प्रथम पुरस्कार हुमैरा द्वितीय पुरस्कार प्रज्ञा राय और तृतीय पुरस्कार खुशी मौर्य विजेता रही।कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री विपुल, जिला संयोजक शिवांशु शुक्ला, नगर सह मंत्री ईशान पॉल, शाश्वत सिंह डॉ अनिता,डॉ निरंजन यादव,डॉ संगीता आदि।


