सद्भावना आदर्श इंटर कॉलेज में छात्र छात्राओं को दिया गया पुरस्कार
गाज़ीपुर - बिरनो क्षेत्र के सद्भावना आदर्श इंटर कॉलेज में मां सरस्वती के पूजन के अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अव्वल छात्र और छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविंद्र पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया।

मौजूद छात्र-छात्राओं और अध्यापकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज का दिन मां सरस्वती को याद करते हुए पूरे देश में है एक पर्व की तरह से है पूजन किया जा रहा है मां सरस्वती के लिए कलमकार के साथ-साथ स्वर के सुरीले मालिक कलाकार अपने संगीत के माध्यम से भी लोगों के बीच रखने का काम करते हैं।
जिस तरह से विद्यालय परिसर के बच्चों ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कठिन परिश्रम करते हुए हैं प्रथम, द्वितीय , तृतीय पुरस्कार को प्राप्त किया है इसके लिए उनके गुरु और उनके अभिभावक भी उतने ही सम्मान के अधिकार है जीतने की छात्रा और छात्राएं माता-पिता के साथ-साथ गुरु भी अपने छात्र और छात्राओं को सिर्फ अपना शिष्य नहीं बल्कि अपना पुत्र समझकर बिना किसी भेदभाव के ज्ञान प्रदान करते हैं।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा 6 से अमन कश्यप को विशेष पुरस्कार में साइकिल, अनुष्का भारती कक्षा 7 से फर्राटा पंखा और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को दीवाल घड़ी देकर हौसला अफजाई करते हुए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अनिल पांडेय, पवन मिश्रा ,महेंद्र यादव ,बालेश्वर यादव, विनोद खरवार ,रोहित यादव, सर्वेश यादव, अनिल यादव, रामप्रवेश यादव, शुभम यादव ,राजू यादव, रविंद्र यादव ,रविंद्र सिंह, संदीप यादव, जितेंद्र यादव, रंजीत मैडम, अनीता मैडम ,रंजना मैडम सहित विद्यालय परिवार के छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक ऊमौजूद रहे इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य सुजीत सिंह यादव और संचालन जयचंद कुमार ने किया।


