भारतीय राजनीति में पं दीनदयाल उपाध्याय की है अहम भूमिका - प्रमुख राजन सिंह 

भारतीय राजनीति में पं दीनदयाल उपाध्याय की है अहम भूमिका - प्रमुख राजन सिंह 

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के महामनिषी,जन संघ संस्थापक और एकात्म मानववाद के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय जी की आज 108 वीं जयंती बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक परिसर में पुरे श्रद्धा सम्मान से मनायी गयी।

ब्लॉक परिसर में पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के बाद पं दीनदयाल जी के वैचारिक दर्शन पर विचार गोष्ठी आयोजित कर उनको श्रद्धांजलि देते हुए मनाई गई।

इस अवसर पर अपना विचार व्यक्त करते हुए ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सेवा समर्पित राजनीति पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में पं दीनदयाल जी का प्रादुर्भाव अगर नहीं हुआ होता तो शायद भारतीय राजनीति का आज का स्वर्णिम स्वरूप भी नही रहता जिसमें सारी योजनाएं समाज के कमजोर और अंतिम कतार के व्यक्ति के लिए समर्पित है।आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार पं दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को समाज के अंतिम और कमजोर के लिए लगातार काम करके साकार कर रहे है।उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और गरीबों का कल्याण उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर गाज़ीपुर एमएलसी  प्रतिनिधी प्रदीप पाठक ने कहा कि अंत्योदय सिद्धांत हमारे समाज को आगे बढ़ाने का मूल मंत्र है।पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मानना था की भारत को औद्योगीकरण के रास्ते पर चलते हुए अनाज के मामले में भी आत्मनिर्भर बनना चाहिए।हमें आर्थिक कमजोरियों को दूर करते हुए अपनी मजबूती (कृषि) पर ध्यान देना चाहिए। मण्डल अध्यक्ष मन्नू राजभर, वरिष्ठ भाजपा नेता सचिंद्र नाथ सिंह लल्लन, तेज बहादुर सिंह,,धनंजय प्रजापति, विनोद गुप्ता, धर्मेंद्र शर्मा,अमित सिंह ,भरत सिंह ,दिनेश चौहान ,दुर्ग विजय राजभर, चंद्रभान राजभर सहीत अन्य लोग मौजूद रहे।