किडज़ानिया इंडिया फिर लेकर आया है ’किडज़ानिया ओपन हाउस’
वयस्कों को आमंत्रण है कि वो पुन: खेलने का आनंद अनुभव करने आएं
नई दिल्ली: अगस्त में आयोजित प्रथम ’’किडज़ानिया ओपन हाउस’’ को मिली उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया को देखते हुए किडज़ानिया इंडिया ने इस अनुभव को दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इस ओपन हाउस में युवाओं, पेशेवरों और उनके मित्रों को रोल-प्ले, ऐडवेंचर और डिस्कवरी की दुनिया में प्रवेश करने का अवसर मिलेगा। इस ओपन हाउस में वे बच्चों बिना भी शामिल हो सकते हैं या उन्हें साथ भी ला सकते हैं।

किडज़ानिया ओपन हाउस शनिवार, 26 सितंबर 2026 को किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें व्यस्क लोग अपने रोज़मर्रा के कामों से ब्रेक लेकर खेलने का आनंद प्राप्त कर सकते हैं। यहां आने वाले आगंतुक 100 से ज्यादा रोल-प्ले ऐक्टिविटीज़ में हिस्सा ले सकते हैं, गौर तलब है कि कुछ खास ऐक्टिविटीज़ के लिए कद और वज़न की पाबंदियां रहेंगी, और यहां पर कई ग्रुप गेम्स एवं इंट्रैक्टिव ऐक्सपीरियंस भी शामिल रहेंगे।

किडज़ानिया ने ओपन हाउस की शुरुआत व्यस्कों की ओर से आती मांग को देखते हुए की जो अपने बचपन की खुशियों और पुरानी यादों को फिर से जीना चाहते थे। यह पहल युवाओं को -बिना बच्चों को साथ लाए- किडज़ानिया का अनुभव करने का मौका देती है, जिससे वे अपने लिए एक खास स्पेस बना पाते हैं ताकि अपने भीतर मौजूद बच्चे के साथ एक बार फिर से जुड़ पाएं। इस विशेष आयोजन में आगंतुक अपने दोस्तों, सहकर्मियों, भाई-बहनों के साथ इमर्सिव रोल-प्ले का आनंद लेते हैं।

किडज़ानिया ओपन हाउस के आगामी संस्करण के बारे में किडज़ानिया इंडिया के चीफ बिज़नेस ऑफिसर, तरनदीप सिंह सेखों ने कहा, ’’हमारे पहले किडज़ानिया ओपन हाउस को मिली प्रतिक्रिया ने उस बात को और पुख्ता कर दिया जो हम वर्षों से व्यस्कों से सुन रहे थे - ‘हम कब आकर यह कर सकते हैं?’ हम बड़े हो गए हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि रोल-प्ले करने की इच्छा कभी सच में खत्म होती है। ओपन हाउस व्यस्कों को किडज़ानिया में आने, उस ऐहसास को फिर से जीवंत करने और अपने दोस्तों, सहकर्मियों, भाई-बहनों के साथ कुछ आनंददायक करने का अवसर प्रदान करता है। हम इसे एनसीआर में वापस लाने और लोगों को आमंत्रित करने के लिए बहुत उत्साहित हैं- अब अपना मोबाइल फोन एक तरफ रखिए, थोड़ी प्रतिस्पर्धा कीजिए, कुछ नया करने की कोशिश कीजिए, खूब हंसिए-खिलखिलाईए और मिलजुल कर आनंद मनाईए।’’

दिल्ली एनसीआर में किडज़ानिया ओपन हाउस शनिवार, 26 सितंबर 2026 को होगा, पार्क सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा। आगंतुक ₹1,200 की कीमत वाले 5 घंटे के टिकट या ₹1,500 की कीमत वाले पूरे दिन के टिकट में से चुन सकते हैं। बच्चों और बड़ों के लिए कीमत एक जैसी रहेगी, जबकि बड़ों के टिकट में ₹400 का बोनस प्ले शामिल रहेगा। ओपन हाउस के दिनों में सामान्य कीमतें लागू नहीं होंगी।
टिकट किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर पार्क, किडज़ानिया वेबसाइट और डिस्ट्रिक्ट प्लेटफॉर्म पर मिलेंगे।
किडज़ानिया ओपन हाउस के साथ, यह ब्रांड अपनी इमर्सिव दुनिया की संभावनाओं का विस्तार जारी रखे हुए है, जिससे व्यस्कों को मिलजुल कर साथ खेलने, प्रतिस्पर्धा करने, जुड़ने और नई यादें बनाने के मौके मिलते हैं, और वे किडज़ानिया को बिल्कुल नए नज़रिए से अनुभव कर पाते हैं।


