श्री सिद्ध पीठ मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस पर कल होगा भव्य भंडारा
गाजीपुर बिरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत भड़सर पुलिस चौकी के समीप बने श्री सिद्ध पीठ मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस पर आज किया गया अखंड रामायण पाठ और शनिवार को महापूजा कार्यक्रम के बाद शाम को लगभग 4:00 से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है इस मौके पर जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजक नितीश जायसवाल ने बताया कि श्री सिद्ध पीठ मंदिर के स्थापना का 1 वर्ष पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय जनों को इस महा पूजा में सम्मिलित करने के लिए भगवान के पूजन अर्चन और भंडारे में प्रसाद वितरण के लिए यह कार्यक्रम रखा गया है जिसमें हजारों लोगों के लिए यह व्यवस्था की गई है यह कार्यक्रम हर वर्ष चलाया जाएगा क्योंकि आज भगवान के आशीर्वाद से प्रत्येक व्यक्ति खुद को जोड़ने का प्रयास करता है आस्था रखते हुए यह कोशिश भी करता है कि जब भी वक्त मिले भगवान के लिए समय दे सकें।
इस मौके पर मुख्य रूप से प्रेम शंकर जायसवाल संतोष खरवार राहुल जायसवाल मौजूद रहे।


