पी जी कॉलेज के प्रांगण में छात्रों का अठ्ठारहवें दिन भी धरना जारी

पी जी कॉलेज के प्रांगण में छात्रों का अठ्ठारहवें दिन भी  धरना जारी

गाज़ीपुर  पी जी कॉलेज के प्रांगण में छात्रों ने अठ्ठारहवें दिन रविवार को भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि छात्रों कि सभी मांगे जायज है, लेकिन कालेज प्रशासन छात्रों को मानसिक प्रताड़ित कर रहा है जिसे छात्र बर्दाश्त नहीं करेंगे और कल यानी 30 अक्टूबर से छात्र से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठने को विवश हैं आमरण अनशन में बैठे किसी भी छात्र कि तबियत बिगड़ती है तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन की होंगी।

छात्रों कि प्रमुख मांग मुख्य रूप से छात्र संघ चुनाव कराने, प्राचार्य के महाविद्यालय में समय से आने कि मांग, टीसी चरित्र शुल्क कम करने कि मांग,बीपीई प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर प्रवेश लेने,अवैध वसूली बंद करनें, बीपीई का रिजल्ट जारी करने कि मांग,फीस वृद्धि वापस लेंने, पुस्तकालय में नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत पुस्तकें उपलब्ध कराने, कालेज कि वेबसाइट पर सभी सूचना और नई फीस विवरण उपलब्ध कराने, कालेज के कैमरों को ठीक करने के साथ ही महाविद्यालय के गलियारों में सीसीटीवी कैमरे लगाने,साइकिल स्टैंड फीस कम करने, कालेज कि वेबसाइट को सरल करने, कालेज की वेबसाइट पर शिकायत पोर्टल उपलब्ध कराने के साथ ही महाविद्यालय में आफलाइन शिकायत काउन्टर बनाने, स्नातक द्वितीय,तृतीय स्नातकोत्तर द्वितीय में प्रवेश फार्म शुल्क निशुल्क करने, आरो वाटर मशीन लगाने कि मांग,महाविद्यालय में पठन-पाठन का माहौल बनायें तथा सभी शिक्षक व कर्मचारी समय से आने व विभाग खोलने सहित आदि मांग है।

धरना में शामिल छात्र नेता निलेश बिन्द,आकाश कुमार चौधरी, अमृतांश बिन्द,आलोक कुमार,अमित कुमार,नितेश सिंह,अनूप कुमार यादव,विकास तिवारी,आशीष,रोशन,प्रकाश आदि छात्र मौजूद थे।