कोविड-19 का बढ़ते हुए प्रकोप को देखकर तैयारी जोरों पर
गाजीपुर। कोविड-19 का प्रकोप विश्व के कई देशों में लगातार बढ़ रहा है, जिसको देखते हुए भारत में भी कोविड-19 को लेकर अलर्ट मोड में कर दिया गया है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा स्वास्थ्य विभाग को पूरी तैयारी करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला अस्पताल सहित कुल पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। एसीएमओ डॉ उमेश कुमार ने बताया कि शासन से मिले निर्देश के क्रम में जनपद के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मबाद,सैदपुर ,भदौरा और मनिहारी के साथ ही जिला अस्पताल में माकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान कोविड-19 से पीड़ित मरीजों को किस तरह से उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल के बेड तक शिफ्ट करना । उसके पश्चात उनका इलाज करने को लेकर तैयारियों को पूरी तरह से परखा गया। उन्होंने बताया कि माक ड्रिल के इस आयोजन में मोहम्दाबाद में वह स्वयं ,सैदपुर में डॉ सुजीत कुमार मिश्रा, भदौरा में डॉ मनोज सिंह और मनिहारी में डॉ जे एन सिंह ने माक ड्रिल की तैयारियों को परखने का कार्य किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी स्थित कोविड-19 वार्ड का निरीक्षण डा जे०एन० सिंह की अध्यक्षता में मॉकड्रिल किया गया। जिसमे ऑक्सीजन प्लांट, कोविड-19 वार्ड ,कोविड-19 जांच सेंटर के साथ ही मरीजों के लिए लगे वेंटिलटर का भौतिक सत्यापन किया गया और यह देखा गया कि इमरजेंसी की स्थिति में यह सब कितना कारगर है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट के क्रियाशीलता के बारे में चेक किया गया। साथ ही ऑक्सीज प्लांट को चेक किया गया कि पाइप लाइन में ऑक्सीजन कि सप्लाई किस तरह से हो रही है इसकी क्रियाशीलता का भी परीक्षण किया गया । उन्होंने बताया कि कोविड-19 के संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर तैयारी पूरी कर ली गयी है।आरटी पीसीआर से कोविड-19 की जांच जो पहले 600 से 700 हुआ करती थी लेकिन मौजूदा स्थिति में टेस्टिंग घटने की वजह से डेढ़ सौ से 200 हो रहा था लेकिन अब टेस्टिंग बढ़ाए जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मॉक ड्रिल के दौरान डॉ जे एन सिंह डा धर्मेंद्र कुमार प्रशासनिक अधिकारी प्रेम चन्द चौहान, फार्मासिस्ट सर्वजीत यादव,बीपीएम धीरज विश्वकर्मा,कोविड आपरेटर अजीत यादव,डॉक्टर साहब के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।


