कुन बोकाटोर एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश को मिली मान्यता

कुन बोकाटोर एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश को मिली मान्यता

 कुन बोकाटोर एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश को राज्य ओलम्पिक संघ की मान्यता मिल गई है  शनिवार होटल लि मेरिडियन में राज्य ओलंपिक संघ की बैठक में ओलंपिक संघ के सचिव आनंदेश्वर पांडे जी द्वारा कुन बोकाटोर खेल को मान्यता प्रदान की गई है। मान्यता मिलने के बाद खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

 कुन बोकाटोर एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष स्वाति  यादव ने बताया के हम खिलाड़ियों के लिए लगातार बेहतर प्रयास  कर रहे हैं।  और उनके उज्जवल भविष्य के लिए बहुत ही जल्द एक नई स्कीम प्रदेश के अंदर चालू करने वाले हैं।  वही कार्यकारी सचिव राधा चौहान ने सभी संगठन के पदाधिकारी को मिठाई खिलाकर धन्यवाद दिया है।

 कोषाध्यक्ष संजय यादव ने बताया हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर के पांच अच्छा प्रदर्शन करने वाले  खिलाड़ियों के लिए हम हर वर्ष  जल्द ही प्रयोजन का लाभ  देने वाले हैं।