लघु उद्योग भारती नोएडा ने किया ‘इंडस्ट्री होली मीट’ का भव्य आयोजन 

लघु उद्योग भारती नोएडा ने किया ‘इंडस्ट्री होली मीट’ का भव्य आयोजन 

नोएडा। लघु उद्योग भारती की नोएडा इकाई द्वारा सेक्टर-33 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में ‘इंडस्ट्री होली मीट’ का भव्य आयोजन किया गया। फाल्गुन की उमंग और रंगों की खुशबू के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने औद्योगिक एकता, आपसी सहयोग और सांस्कृतिक सौहार्द का प्रभावशाली परिचय दिया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसुदन दादू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश कोषाध्यक्ष रमन चावला, प्रदेश सचिव राजकुमार शर्मा, संभाग अध्यक्ष पवन सिंघल और संभाग सचिव एलबी सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मंच संचालन सत्यवीर सिंह द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी प्रभावी संवाद शैली से पूरे सभागार में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। नोएडा इकाई के अध्यक्ष अमित कुमार सिंघल की सक्रिय भूमिका और समन्वय क्षमता के कारण आयोजन को व्यापक सफलता मिली। पूर्व अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान का मार्गदर्शन आयोजन की प्रेरक शक्ति बना।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने उद्यमियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की आर्थिक तरक्की में योगदान के लिए प्रोत्साहित किया।  

विधायक प्रतिनिधि  धर्मेंद्र चौहान, महामंडलेश्वर हितेश्वर महाराज, नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन, लघु उद्योग भारती के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य केपी सिंह, मंडल अध्यक्ष अमरीश गोयल, मंडल सचिव पंकज जैन, जिलाध्यक्ष नरेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष सीए दिनेश चांडक, लायंस क्लब नोएडा के अध्यक्ष विकास बंसल, अग्रवाल मित्र मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल, श्रीराम लखन लीला कमेटी के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, श्रीराम मित्र मंडल के अध्यक्ष डीपी गोयल, विकास जैन सहित अनेक गणमान्य उद्यमी उपस्थित रहे।
आयोजन की सफलता में  महासचिव सुभाष सिंह राणा, कोषाध्यक्ष आदेश शर्मा, संरक्षक मंडल के शंकर बजाज व सुमन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन गोयल, ओपी चौहान, उपाध्यक्ष चक्रपाणि गोयल, सुभाष शर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता, रजत तनेजा, सचिव मंडल के सीए पंकज जैन, नवीन गुप्ता, हरिओम त्यागी, प्रभात अग्रवाल तथा सदस्यगण सुबोध राणा, मनीश गोयल, पराग अग्रवाल, दीपीश अरोड़ा, फतेह सिंह आदि की सक्रिय भूमिका उल्लेखनीय रही।