लघु उद्योग भारती टीम ने की विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता से शिष्टाचार भेंट

लघु उद्योग भारती टीम ने की विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता से शिष्टाचार भेंट

नोएडा। लघु उद्योग भारती गौतम बुध नगर द्वारा विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता ञे. बी. सिंह से शिष्टाचार भेंट वार्ता हुई। लघु उद्योग भारती द्वारा इस बीच भेंट वार्तालाप के दौरान मुख्यत कुछ विषय को लेकर चर्चा हुई जिसमें की निर्बाध विद्युत आपूर्ति, उद्यमियों को गलत बिल भेजे जाने पर  विभाग खुद जाकर करें समाधान उद्यमियों को ना हो कोई भी परेशानी आंधी बारिश तेज हवा चलने पर बिजली बाधित होने का विभाग तुरंत प्रभाव से करे समाधान अंडरग्राउंड बिजली सप्लाई देने का एक सुनिश्चित लेआउट प्लान करें तैयार औद्योगिक परिसर के खरीद-फरोख्त में हस्तांतरण के समय नए उद्यमी को जमा जमानत राशि हो ट्रांसफर, उद्योगों के लिए विभाग द्वारा सभी कार्य प्रणाली को बनाएं सरल और सुलभ।

मुख्यत सभी बातों को मुख्य अभियंता के सामने रखा गया मुख्य अभियंता ञे. बी. सिंह जी द्वारा सभी बातें सुनने के उपरांत पूर्ण रूप से भरोसा दिलाया कि उद्यमियों को जानकारी ना होने के कारण कभी-कभी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है विधुत विभाग सुनिश्चित करता है कि आने वाले समय में कोई भी परेशानी उद्यमी को ना हो ऐसी हम अपनी कार्ययोजना तैयार कर रहे हैं और आपकी समस्त मांगों का भी हम शासन से जो भी एक अच्छा निर्णय हो सकता है वह आने वाले समय में जरूर हम कर पाएंगे चाहे वह बिल की समस्या है चाहे निर्बाध बिजली आपूर्ति है या मेंटेनेंस की जो भी स्थिति है हम शत-प्रतिशत  आपको भरोसा दिलाते हैं कि विभाग सदैव आपके साथ हैं आप जहां भी हमारी आवश्यकता है आप सम्मिलित बैठक के रूप में जहां भी हमारी आवश्यकता है हम स्वतः ही उन चीजों को उन समस्याओं को दूर करेंगे आज की शिष्टाचार भेंट मुलाकात में लघु उद्योग भारती गौतम बुद्धनगर की तरफ से लघु उद्योग भारती जिला कोषाध्यक्ष अशोक गोयल, लघु उद्योग भारती नोएडा अध्यक्ष अमित गोयल, महासचिव सत्यवीर सिंह, कोषाध्यक्ष अमित सिंघल ग्रेटर नोएडा महासचिव संजय बत्रा जी एवं अन्य उद्यमी उपस्थित रहे।