गणित, भौतिक, रसायन विज्ञान एंव जीव विज्ञान में 11वें एमिटी इंटरनेशनल ओलंपियाड का शुभारंभ
एमिटी इंस्टीटयूट फॉर कंपटिटिव एक्जामिनेशन द्वारा गणित, भौतिक, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान में छात्रों की रूचि को बढ़ाने के लिए 11वें एमिटी इंटरनेशनल ओलंपियाड का आयोजन एमिटी विश्वविद्यालय में किया गया। इस एक सप्ताह (25 से 30 मई तक) चलने वाले ओलंपियाड का शुभारंभ एमिटी विद्यालय समूह की चेयरपरसन डा अमिता चौहान, एमिटी ग्रुप वाइस चांसलर डा गुरिंदर सिंह और एमिटी इंस्टीटयूट फॉर कंपटिटिव एक्जामिनेशन की निदेशक श्रीमती मीनाक्षी रावल द्वारा किया गया। इस एमिटी इंटरनेशनल ओलंपिया में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के साउथ कोरिया, तजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, रशिया और भूटान ने 20 से अधिक प्रतिभागीयों और दिल्ली एनसीआर के विद्यालयों से 150 अधिक प्रतिभागीयों ने हिस्सा लिया।
एमिटी विद्यालय समूह की चेयरपरसन डा अमिता चौहान ने प्रतिभागीयो ंको संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी प्रतिभावान छात्रों को देखकर बेहद प्रसन्नता हो रही है। आप सभी छात्रों में समस्याओं के निवारण का साहस है। यह अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड केवल एक प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह दुनिया भर के युवा प्रतिभाओं के विचारों का महाकुंभ है। यहाँ हम सब एक साझा लक्ष्य, ज्ञान और उत्कृष्टता के साथ एकत्रित हुए हैं। हर एक प्रतिभागी अपने देश का सांस्कृतिक और बौद्धिक राजदूत है। आपको यहां ना केवल प्रतियोगिता का बल्कि एक दूसरे से सीखने का अवसर भी प्राप्त होगा। डा अमिता चौहान ने कहा कि बदलते भू राजनैतिक परिदृश्य में विश्व में शांती और प्रसन्नता व्याप्त करने के लिए आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है। इस दौरान उन्होने एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों द्वारा हासिल की उपलब्धियों की जानकारी भी दी।
एमिटी ग्रुप वाइस चांसलर डा गुरिंदर सिंह ने कहा कि एमिटी शिक्षण समूह के संर्दभ में विस्तृत जानकारी देते हुए छात्रों को प्रदान किये गये वैश्विक अनवारण के अवसरों की जानकारी प्रदान की। अभिनव मॉडलों के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय अनुभव प्रदान करते है जहां छात्रों को डयूल डिग्री, अंर्तराष्ट्रीय कार्यक्रम, थी्र कॉटीनेंट प्रोग्राम, ट्वििनिंग प्रोग्राम, स्टडी अब्राड प्रोग्राम, इंर्टनशिप एंड एप्रेटिंस अब्राड आदि के संर्दभ में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
एमिटी इंस्टीटयूट फॉर कंपटिटिव एक्जामिनेशन की निदेशक श्रीमती मीनाक्षी रावल ने स्वागत करते हुए कहा कि एमिटी इंटरनेशनल ओलंपियाड का आयोजन अंर्तराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप किया जाता है। आप सभी को भारतीय परंपरा, संस्कृती, व्यंजन और विरासतों को जानने का अवसर भी प्राप्त होगा। इस आयोजन ने दुनिया भर के छात्रों को एक मंच पर लाकर उनमें गणितीय और वैज्ञानिक सोच विकसित करने का काम किया है। इस ओलंपियाड का आयोजन देशों के बीच आपसी संबंधों को मज़बूत बनाने और वैज्ञानिक कौशल के आदान-प्रदान के उद्देश्य से किया गया है।
इस अवसर पर एमिटी इंस्टीटयूट फॉर कंपटिटिव एक्जामिनेशन के जनरल मैनेजर (अकादमिक) श्री रोहित श्रीवास्वत ने एमिटी इंटरनेशनल ओलंपियाड के विभिन्न चरणों, प्रतियोगिताओं, प्रयोगशालाओं में भ्रमण आदि की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में एमिटी इंस्टीटयूट फॉर कंपटिटिव एक्जामिनेशन के शिक्षक भी उपस्थित थे।


