अंकित यादव के लेफ्टिनेंट बनने पर हुआ भव्य स्वागत
गाजीपुर बिरनो समाजसेवी युवा शक्ति संगठन गाजीपुर द्वारा आज ग्राम सभा फत्तेपुर में अंकित यादव का लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होने पर बलवंत कुमार केसरी फतेहपुर के नेतृत्व में स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें युवा शक्ति संगठन द्वारा सप्रेम भेट राधा कृष्ण ,सरदार भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद की स्मृति चिन्ह, साफा बांध कर फूल माला और मिठाई खिला कर सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर प्रमोद यादव ने कहा कि हमारा प्रयास है कि किसी भी समाज का युवा गांव के साथ जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करता है तो हम उसका सम्मान करने के लिए प्रथम पंक्ति में दिखाई दे निस्वार्थ भाव से सामाजिक कार्यों में लग कर सर्व समाज की बहन बेटियों की शादी हो या युवाओं के विकास में आने वाली अड़चने है उन सबके लिए हम अपनी संस्था के तहत सहयोग और आशीर्वाद प्रदान करने का काम करते हैं

इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से कैप्टन उमाशंकर यादव , ग्राम प्रधान शशिधर यादव , जिला पंचायत सदस्य मटरू पहलवान , शैलेश यादव , संजय यादव , राजेश यादव , (जरगो) युवा समाज सेवक नकुल यादव ( मटेहूं )विजेंद्र यादव , अरविंद कुमार (जमीरा ) समाजसेवी युवा शक्ति संगठन के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार ललन सिंह यादव मौजूद रहे।


