महिला स्वास्थ्य स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण पर हुआ लाइव सेमिनार

महिला स्वास्थ्य स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण पर हुआ लाइव सेमिनार

नोएडा। निरंतर 20 वर्षों से सामाजिक कार्य करने वाली संस्था जी.बी.एस. फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर महामाया बालिका इंटर कॉलेज सेक्टर 44 नोएडा के ऑडिटोरियम में वूमेन हेल्थ हाइजीन एंड वुमन एंपावरमेंट महिला स्वास्थ्य स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण पर जनसमूह व छात्राओं के लिए एक लाइव सेमिनार आयोजित किया गया।

इस सेमिनार का उद्देश्य महिलाओं में महिलाओं को स्वास्थ्य स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। सेमिनार में हिस्सा लेने वाले छात्रों में सेमिनार के प्रति रुचि बढ़ाने हेतु सेमिनार में एक स्पीच कंपटीशन का कार्यक्रम रखा गया जिसमें विभिन्न स्कूलों ने हिस्सा लिया उसी स्पीच कंपटीशन में महामाया बालिका इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा भावना ने  प्रथम स्थान हासिल किया।

इस सेमिनार के मुख्य अतिथि पंचशील बालक इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉo  नीरज टंडन रहे।

इस सेमिनार को भव्य तरीके से आयोजित करने के लिए जी.बी.एस. फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से वक्ताओं को निमंत्रित किया गया जिनमें बंदना मोहंती एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया, डॉक्टर नाजिया परवीन डॉ शिवानी जनार्दन, श्रीमती मीनाक्षी शर्मा असिस्टेंट डायरेक्टर नेशनल ट्राईबल कमिशन फॉर शेड्यूल्ड ट्राइब, इसी कार्यक्रम में अन्य विभिन्न क्षेत्रों से प्रसिद्ध व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया जिनमें कि एम. के. चंद्रा, एस. के. भारती, सरिता सती, डॉ छाया जैन, ब्रह्मानंद झा, डॉ राहुल भारती डॉ प्रिंसी भारती, सर्वेश मधुकर तथा अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इस अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य स्वच्छता व सशक्तिकरण से संबंधित विषयों को समाज के विभिन्न कार्यकारी वर्गों लॉयर, टीचर, एंड डॉक्टर, मीडिया के सम्मानित लोगों की उपस्थिति में लोगों को हेल्थ हाइजीन और महिला सशक्तिकरण के विषय में उचित मार्गदर्शन किया गया। साथ ही स्माइल मेकओवर क्लिनिक नोएडा के द्वारा फोटो इस्माइल विजन प्रोजेक्ट की पोर्टेबल डेंटल हेल्थ व संपूर्ण स्वास्थ्य की सुविधाओं के संदर्भ में प्रोजेक्ट के द्वारा उपलब्ध सुविधाएं, सामाजिक स्वास्थ्य शिक्षा, महिला सशक्तिकरण के विभिन्न आयामों पर डॉ शिवानी शर्मा ओरल एंड मैक्सीलर्लोफैसियल सर्जन फाउंडर ऑफ स्माइल मेकओवर क्लिनिक नोएडा के द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य स्वच्छता व महिलाओं की सामाजिक आर्थिक मानसिक स्वास्थ्य के संदर्भ में जनसमूह को जागृत किया गया।

सेमिनार के अंत में संस्था के प्रबंधक गुरबचन सिंह मधुकर, अध्यक्ष अमन मधुकर तथा प्रोग्राम संचालक गौरव के द्वारा सेमिनार में भाग लेने के लिए सभी स्कूलों, सभी बच्चों, सभी शिक्षकों तथा बाहर से आए सभी सम्मानित व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया गया तथा स्कूल के समस्त शिक्षकों और बच्चों को उपहार देकर सेमिनार को भव्य तरीके से आयोजित कराने के लिए सराहा गया।