मिष्ठान दुकानदारों पर हुई छापेमारी मचा हड़कंप,लिए गए सैंपल
गाजीपुर 25 सितम्बर, 2023 (सू0वि0)- आज दिनांक 25.09.2023 को जिलाधिकारी के आदेश पर आर0सी0 पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य)-प्प् गाजीपुर के निर्देशन में अभियान चलाकर जखनिया तहसील क्षेत्र से कुल 05 नमूना संग्रहित किया गया, जिसका विस्तृत विवरण निम्नवत है- जखनिया बाजार, गाजीपुर स्थित जायसवाल स्वीट्स के प्रतिष्ठान से छेना की मिठाई का 01 नमूना। जखनिया बाजार, गाजीपुर स्थित विनोद यादव के प्रतिष्ठान से बर्फी का 01 नमूना। दुल्लहपुर बाजार गाजीपुर

स्थित शिवसागर स्वीट्स के प्रतिष्ठान से छेना की मिठाई का 01 नमूना। दुल्लहपुर बाजार गाजीपुर स्थित चौहान स्वीट्स के प्रतिष्ठान से बर्फी का 01 नमूना। दुल्लहपुर बाजार गाजीपुर स्थित सिद्धि विनायक स्वीट्स हाउस के प्रतिष्ठान से छेना मिठाई का 01 नमूना। संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। नमूना संग्रह की कार्यवाही आर0पी0 सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों गोपाल चन्द, समला प्रसाद यादव, गुलाब चन्द गुप्त, राजीव कुमार सिंह एवं विरेन्द्र यादव की टीम द्वारा की गयी।


