सड़क दुर्घटना में घायल युवक का इलाज के दौरान मौत

सड़क दुर्घटना में घायल युवक का इलाज के दौरान मौत

गाज़ीपुर  कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के बहादुरगंज वार्ड नंबर दो निवासी एक बाइक पर दो सवार युवक की दस जुलाई को जनपद चंदौली के देवदरी राजदरी वेण्डम फाल घूमने जाने के दौरान सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनो बुरी तरह घायल हो गया था।जिसमे दीपक सोनकर का ट्रामा सेन्टर वाराणसी इलाज चल रहा था जहां इलाज के दौरान चार दिन बाद दम तोड़ दी। वही बाइक के पीछे बैठा गौतम मद्धेशिया का जनपद मऊ में इलाज चल रहा है 

जानकारी के अनुसार कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के बहादुरगंज वार्ड नंबर 2 निवासी सुखू सोनकर का पुत्र दीपक सोनकर उम्र 25 अपने ही वार्ड के गौतम मद्धेशिया के साथ बुलेट से बीते 10 जुलाई को जनपद चंदौली के देवदरी राजदारी वेण्डम फाल घूमने गए हुए थे। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुर्घटना में दीपक सोनकर और गौतम मद्धेशिया बुरी तरह घायल हो गया था। बताया जा रहा है कि कस्बे से दर्जनों युवक बाइक से घूमने गए हुए थे। घटना को देखकर आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले गए जहां दीपक की हालत नाजुक होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर रात दीपक ने दम तोड़ दी।मृतक दीपक सोनकर अपने छह भाइयों में चौथा था। मृतक की मां उषा सोनकर सहित पिता का रो रो कर बुरा हाल है।वही गौतम मद्धेशिया का जनपद मऊ में इलाज चल रहा है।