भाजपा जिला अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में हुआ सहभोज कार्यक्रम 

भाजपा जिला अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में हुआ सहभोज कार्यक्रम 

सहभोज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक माननीय पंकज सिंह उपस्थित रहे। सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा अध्यक्ष अपने अपने घर से भोजन टिफिन में लेकर आए थे और सभी ने एक साथ बैठ करके एक दूसरे से अपना भोजन साझा करते हुए भोजन किया।

विधायक पंकज सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से ऐसे ही संगठित रहते हुए भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने सभी कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक आयोजित करने के लिए जिला अध्यक्ष महेश चौहान और सभी पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं आभार व्यक्त किया।

जिला अध्यक्ष महेश चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहते हुए पार्टी के कार्यक्रमों तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का आग्रह किया। 

कार्यक्रम में विपुल शर्मा ओमवीर अवाना अमित त्यागी बबलू यादव रामनिवास यादव डिंपल आनंद उमेश त्यागी चंदगीराम यादव गणेश जाटव महेश अवाना युद्धवीर चौहान मुकेश शर्मा मनीष शर्मा धर्मेंद्र गुप्ता गिरिजा सिंह मनोज चौहान भूपेश चौधरी गिरीश कोटनाला सुचित्रा पाठक कक्कड़ शारदा चतुर्वेदी अशोक मिश्रा दीनबंधु कुशवाहा शशिधर उपाध्याय रामकिशन यादव गौतम शर्मा नीरज चौधरी प्रदीप चौहान सत्यनारायण महावार देवेंद्र सिंह भदौरिया अर्पित मिश्र शिवांश श्रीवास्तव मल्लिकेश्वर झा इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।