नोएडा आगमन पर हुआ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का भव्य स्वागत
नोएडा। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के नोएडा आगमन पर भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा भव्य स्वागत किया गया। भाजपा नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएनडी टोल प्लाजा पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस स्वागत कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उमेश त्यागी, डिंपल आनंद, गणेश जाटव, चंदगीराम यादव, संजय बाली, गिरीश कोटनाला, विनोद शर्मा, चमन अवाना, शारदा चतुर्वेदी, रामनिवास यादव, ओमवीर अवाना, उमेश यादव, तन्मय शंकर, देवेंद्र सिंह भदौरिया, अर्पित मिश्रा, जितेंद्र सिंह तोमर, अशोक मिश्रा, रामकिशन यादव, गोपाल गौड़, नीरज चौधरी, सत्यनारायण महावार, शशिधर उपाध्याय, अमित नागपाल, पी.सी. पंचोली, देशराज सिंह, नवीन मिश्रा, राजेश सिंह, मुक्तानंद शर्मा, वंदना गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण एवं संगठनात्मक एकता का प्रतीक रहा, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने स्मृति ईरानी जी का स्वागत कर भाजपा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।


