प्रधान पुत्र की दबंगई, पत्रकार को धमकाया
*अधिकारियों के सह पर ग्राम पंचायतों में हो रही खुली लूट*
पलिवार (गाज़ीपुर) - सादात ब्लाक के अंतर्गत पलिवार गांव सभा में ग्राम प्रधान द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार को उजागर करने पर स्थानीय पत्रकार को प्रधान द्वारा जान से मारने की धमकी देने का मामला संज्ञान में आया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामसभा परिवार में ग्राम प्रधान उर्मिला राजभर तथा ब्लाक के अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी धन की लूट बिना किसी डर के की जा रही है । मुसार समाज के लोगों से आवास के नाम पर खुलकर 25000 कि धन उगाही की गई । प्रधान और ब्लॉक के अधिकारियों ने मुसहर समाज के लोगों को मिले आवास में भी सरकारी धन का बंदरबांट किया । जिसके चलते कई मुसहर समाज के लोगों को आज तक छत नसीब नहीं हो सका है। गौरतलब है कि ब्लॉक के अधिकारी कई बार इन आवासों का सर्वे भी कर चुके हैं । गरीबों को शौचालय के नाम पर प्रधान द्वारा सिर्फ शौचालय का ढांचा खड़ा कर 12 हजार की रकम मे भी खुलकर भ्रष्टाचार किया गया । खड़ंजा में नंबर 3 का ईट लगाकर नंबर 1 का पैसा उतारने का खेल ब्लॉक के अधिकारियों के साथ मिलकर चल रहा है । ग्राम सभा पलिवार में हो रहे भ्रष्टाचार से परेशान होकर स्थानीय पत्रकार ने इसकी शिकायत सादात ब्लाक के खंड विकास अधिकारी से किया । खंड विकास अधिकारी को खड़ंजा में प्रयोग किए जा रहे नंबर 3 ईट का सैंपल दिखाया गया । जिस पर खंड विकास अधिकारी ने माना की इस ईट से खड़ंजा का निर्माण गलत है । जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी । ना जांच हुई और ना ही कोई कार्यवाही । जबकि प्रधान ने उक्त खड़ंजा पर माटी डलवा कर भ्रष्टाचार को ढक दिया । पत्रकार द्वारा खंड विकास अधिकारी को भ्रष्टाचार की शिकायत किए जाने पर ग्राम प्रधान के पुत्रों ने पत्रकार को जान से मारने की धमकी दे डाली । पत्रकार ने प्रधान द्वारा धमकी देने की लिखित शिकायत बहरियाबाद थाने में देने के साथ ही पुलिस अधीक्षक गाजीपुर को भी टेलीफोन से अवगत करा दिया । कुल 419 शौचालय निर्माण का पैसा उतार लिया गया है,टोटल एमाउंट 5028000 जिनमें 215 शौचालय मौजूद है।एक 196 शौचालय किसी को पैसा नहीं दिया गया है यह पैसा गया कहां वीडियो साहब के पास कोई जवाब नहीं है 3 दिन के बाद भी बहरियाबाद पुलिस जांच कर कार्यवाही करने का भरोसा ही दे पायी है ।


