सोता रहा परिवार चोरों ने किया लाखों के माल पर हाथ साफ
दुल्लहपुर (गाजीपुर) क्षेत्र के चुरामनपुर गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने अमला यादव के घर चोरी की घटना को अंजाम देते हुए घर में रखे चार लाख रुपए मूल्य के आभूषण लेकर फरार हो गए । घर के बाहर सो रहे गृह स्वामी के जगने के बाद भी चोरी का पता नहीं चला। जब महिलाएं जागी तो दरवाजा अंदर से बंद मिला अमला यादव द्वारा दरवाजा खोला गया तब टूटी आलमारी व बाक्स देखकर चोरी की घटना का पता चला। स्वजन में हड़कंप मच गया। मालूम हो कि चुरामनपुर गांव निवासी अमला यादव शुक्रवार की रात 11 बजे खाना खाकर घर के बाहर जबकि घर के कमरे में उनकी बहू व छत पर बेटी सो रही थी। अमला यादव ने बताया कि आधी रात के बाद घर के पीछे स्थित नीम के पेड़ पर चढ़कर उसी के सहारे चोरों ने घर में प्रवेश किया तथा अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। कमरे में सो रही बहू के दरवाजे को भी बाहर से बंद कर दिया तथा घर में रखे अलमारी वह बड़े बक्से को तोड़कर उसमें रखा सामान तथा घर में रखे बक्से को घर से 50 मीटर की दूरी पर ले जाकर उसे तोड़कर उसमें से 14थान सोने व तीन थान चांदी के कीमत लगभग चार लाख रुपए मूल्य का आभूषण चोरी कर फरार हो गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर ही स्वजन बेचैन हो गए। इस घटना की जानकारी थाने पर दी गई थाने की एसओ अशोक कुमार मिश्रा व हल्का दारोगा यज्ञ नारायण यादव ने मौके पर पहुंचकर छानबीन किया। वहीं जानकारी मिलने पर सीओ भुडकुडा रविंद्र कुमार वर्मा तथा फॉरेंसिक टीम भी मौके पर जांच के लिए पहुंची। अमला यादव ने बताया कि उनके पत्नी की मौत हो चुकी है। दोनों लड़के काम धाम के सिलसिले में गुजरात के राजकोट में रहते हैं। घर में बहू और पत्नी का रखा सारा आभूषण चोर लेते गए उन्होंने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है। उसी रात चोरों ने अमला के घर से कुछ दूरी पर स्थित विरेंद्र चौहान के घर से अटैची में रखा बीस रूपए के नोटों का माला कीमत लगभग डेढ़ हजार रुपए का भी लेकर फरार हो गए।


