दबंग ने फर्जीवाड़ा कर पोखरी पर किया कब्जा ,ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

दबंग ने फर्जीवाड़ा कर पोखरी पर किया कब्जा ,ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

गाजीपुर जनपद में ज्यादातर सरकारी भूमि पर पंचायतों में अतिक्रमण की चपेट में है जहां सरकार की कोशिश है कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश स्थापित किया जाए लेकिन ऐसा होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है क्योंकि मनिहारी विकासखंड अंतर्गत सराय गोकुल ग्राम पंचायत में लगभग 4 बीघा की पोखरी पर एक स्थानीय दबंग द्वारा फर्जीवाड़ा कर पोखरी पर कब्जा किए जाने का मामला प्रकाश में आया है सोमवार को ग्राम पंचायत के सैकड़ों लोगों ने पोखरी के पास मौजूद होकर प्रदर्शन भी किया इस मौके पर कपिल देव सिंह पूर्व ग्राम प्रधान ने कहा कि आज से 10 वर्ष पूर्व इस पोखरी में गांव के ही विश्राम कश्यप पुत्र स्वर्गीय सुखदेव कश्यप को सिंघाड़ा डालने के लिए मिला था लेकिन तहसील में कर्मचारियों की मिलीभगत से विश्राम कश्यप ने बड़ा फर्जीवाड़ा करते हुए पोखरी को बिना किसी आदेश के अपने नाम करा लिया जब ग्रामीणों को जानकारी हुई तो उसके बाद ग्रामीण जिले के उच्च अधिकारियों तक दौड़ लगाते रहे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई आज के परिवेश में सरकार जहां गांव की अवैध रूप से कब्जा जमीनों पर कार्यवाही कर रही है वही तहसील में बैठे कुछ कर्मचारियों के मदद से एक बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया है इससे पूरे ग्रामीण परेशान भी है क्योंकि इस पोखरी में बरसात का पानी गांव के नालियों का पानी आता था लेकिन अब दबंग के द्वारा नाली बंद कराने की प्रक्रिया चल रही है ऐसे में ग्रामीणों की परेशानी यह है कि अपने घर की नालियों को गड्ढा बनाकर एक जगह एकत्रित करें जिससे बीमारियां फैलने की भी डर बना हुआ है। मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि अगर ग्रामीणों की समस्याओं को उच्च अधिकारियों द्वारा अनदेखा किया जाएगा तो बहुत जल्द सभी ग्रामीण एकत्रित होकर जिला मुख्यालय पर धरना और प्रदर्शन करने का काम करेंगे। इस संबंध में मनिहारी नायब तहसीलदार पंकज उपाध्याय ने बताया कि ग्रामीणों का आरोप बेबुनियाद है अगर उनको लगता है कि फर्जी तरीके से पोखरी पर नाम दर्ज हुआ है तो वह कोर्ट जाए और फैसले का इंतजार करें।

इस मौके पर श्याम बिहारी सिंह, कन्हैया सिंह ,रामानुज पासवान, कपिल देव सिंह, परशुराम पासवान, संग्राम पासवान ,मोहम्मद रहमान, मोहम्मद मुस्तकीम ,रामविलास सिंह, शालिक चौरसिया, उधम सिंह और सुजीत सिंह सहित सैकड़ों महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।