डीएवी पब्लिक स्कूल में मनाया गया सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह के साहिबज़ादों का शहीदी दिवस
नोएडा। डीएवी पब्लिक स्कूल में 26 दिसंबर को सिख धर्म के दसवे गुरु गुरू गोविंद सिंह के पुत्र अजीत सिंह, जोझारसिंह, ज़ोरावर सिंह और फ़तेहसिंह की शहीदी दिवस पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मनाने की परंपरा आरंभ हुई।

वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने गुरू गोविंद सिंह जी के चार वीर पुत्रों की शहीदी का परिचय दिया एवं उनके जीवन के मुख्य अंशों को अभिनीत करके कार्यक्रम का आरंभ किया। जिसमें मुग़लों का मुक़ाबला करते हुए धर्म परिवर्तन व समर्पण के स्थान पर मृत्यु को गले लगाना श्रेयस्कर समझा। राष्ट्र -प्रेम व धर्न की आन-बान के लिए नींव में दफ़ना दिए गए।

गुरू गोविंद सिंह जी व गुरू ग्रंथ साहिब जी के आदर्शों व सम्मान हेतु चार साहिबज़ादों के महान योगदान को चरितार्थ किया। तत्पश्चात् उनकी प्रशंसा में कविता वाचन द्वारा श्रद्धा व्यक्त की गई । गुरू गोविंद सिंह जी के परिवार के बलिदान का ओजस्वी पूर्ण परिचय देते हुए इस अवसर की गरिमा को दुगुना किया और सभी की रगों में ओज और उत्साह की लहर दौड़ा दी।

कार्यक्रम का समापन करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या चित्राकांत ने छात्रों को संबोधित करते हुए वीर साहिबज़ादों जी के त्याग और अदम्य साहस के विषय में बताते हुए कहा कि वीर साहिबज़ादों जी के धर्म और राष्ट्र के सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा के आदर्शों को जीवन में उतार कर ही श्रद्धा व्यक्त की जा सकती है। विद्यालय में ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक और राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति छात्रों में सजगता, सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने में सफल भूमिका निभाते हैं l


