पीजी, होस्टल व गैस्ट हाउस की समस्या से भाजपा जिलाध्यक्ष को कराया अवगत, मिला आशवासन

पीजी, होस्टल व गैस्ट हाउस की समस्या से भाजपा जिलाध्यक्ष को कराया अवगत, मिला आशवासन

नोएडा।PNI News। पैईंग गैस्ट हाउस ओनर्स वेलफ़ेयर एसोसिएशन नोएडा के कुछ पदाधिकारी भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता से मिले ओर उनको अपनी पीजी, होस्टल, व गैस्ट हाउस की समस्या से अवगत कराया।

पैईंगैस्ट हाउस ओनर्स वेलफ़ेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विशेष त्यागी ने बताया कि हमारी मांग है कि सभी पीजी, होस्टल के विधुत बिल घरेलू दर से चार्ज किये जाए और प्राधिकरण कोई नोटिस किसी भी पीजी को ना भेजे। उन्होंने बताया कि हमें आशवासन मिला है कि प्राधिकरण अब आगे से कोई नोटिस नही भेजेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने जल्द घरेलू दर पर ही सभी पीजी वालो से विधुत बिल लिए जाए के लिये शाशन व विधुत विभाग के मुख्य अभियंता वी. एन. सिंह को पत्र लिखकर जल्द समाधान के लिये बात की। विशेष त्यागी ने बताया कि हम जल्दी ही ऊर्जा मंत्री को भी पत्र लिखेगें।