दिल्ली चांदनी चौक सीट पर भाजपा की हार के मायने : कमल कुमार

दिल्ली का दिल चांदनी चौक इस सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी का ना जीतना एक दर्द भरी कहानी है, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में इस सीट पर आप पार्टी से परलाद सिंह सहनी विधायक चुने गए थे और पिछले नगर निगम चुनाव में उन्होंने अपने बेटे पुनरदीप सिंह साहनी को निगम पार्षद का चुनाव लडाया और चुनाव जीताया भी, इस दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में परलाद सिंह साहनी ने खुद ना खड़े होकर अपने बेटे को विधानसभा के चुनाव में खड़ा किया और जीताया। 

भाजपा के एक्टिव मेंबर कमल कुमार इलेक्ट्रा का मानना हैं कि भाजपा इस सीट पर भारी मतों से जीत सकती थी परंतु इसकी एक बहुत दर्द भरी कहानी है भाजपा के तीन नेता, जिनको इस सीट पर टिकट ना देकर सतीश जैन को टिकट दिया गया, उन्होंने सोचा कि अगर सतीश जैन जीत गया तो हमारा भविष्य खत्म हो जाएगा। इसलिए उन्होंने पुनरदीप सिंह साहनी को जीताने का प्रयास किया और वह जीत गया इससे नगर निगम की सीट खाली हो गई, अब 4 महीने बाद चुनाव होंगे तो इन तीनों में से किसी एक को नगर निगम के चुनाव में भाजपा का टिकट मिलेगा, इस प्रकार भाजपा के पीठ में चांदनी चौक की मैन सीट के लिए छुरा घौपा गया।